Kohramlive Desk : इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने आगामी T20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम में तूफानी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स (Alex Hales) को जोड़ा है। हेल्स को चोटिल जॉनी बेयरस्टो की जगह इंग्लिश टीम में मौका दिया गया है। बेयरस्टो गोल्फ खेलते समय चोटिल हो गए थे, जिसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया में इस वर्ष अक्टूबर में आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) से बाहर हो गए हैं। पहले बेयरस्टो के रिप्लेसमेंट के तौर पर जेसन रॉय के टीम से जुड़ने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन इंग्लिश चयनकर्ताओं ने हेल्स को तरजीह दी है। हेल्स ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच मई 2019 में खेला था।
2019 वर्ल्ड कप से ठीक पहले हेल्स ड्रग्स टेस्ट में हो गए थे फेल
साल 2019 वर्ल्ड कप से ठीक पहले हेल्स ड्रग्स टेस्ट में फेल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें नेशनल टीम से बाहर कर दिया गया था। हालांकि इसके बाद हेल्स ने कई टी20 लीग में हिस्सा लिया और वहां खूब रन बनाए। फिर भी इंग्लैंड की टीम में उन्हें जगह नहीं मिली। हेल्स आगामी वर्ल्ड कप में जोस बटलर (Jos Buttler) के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सेंचुरी जड़ने वाले हेल्स इंग्लैंड के पहले क्रिकेटर हैं। हेल्स के पास टी20 में खेलने का अपार अनुभव है।
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड
जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, एलेक्स हेल्स, हैरी ब्रूक्स, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विले, क्रिस वोक्स और मार्कवुड।
इसे भी पढ़ें :पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जवान की मौत
इसे भी पढ़ें :देश भर में 100 से ज्यादा ठिकानों पर IT की ताबड़तोड़ रेड
इसे भी पढ़ें :चश्मदीद की जुबानी, ट्रिपल मर्डर की कहानी।। रात में नागिन बन गांव वालों को डंसती थी…
इसे भी पढ़ें :करम महोत्सव में बोले सीएम हेमंत… इंतजाम ऐसा होगा कि कोई भी बच्चा घर से अनाज नहीं लाएगा
इसे भी पढ़ें :धनबाद के बीच शहर में Encounter, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :आर-पार की लड़ाई शुरू, बूढ़ा पहाड़ पर मुठभेड़… देखें क्या हुआ
इसे भी पढ़ें :बेटा चले आओ, देखो तूझे तेरी मां और बहना पुकार रही, जब लौटा तो…










