spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Cancer की बढ़ती दर को रोकें, इन आदतों को आज ही छोड़ें

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्क : Cancer की बढ़ती दर को रोकें, आज ही छोड़ें इन आदतों को। Indian Cancer Society की रिपोर्ट कहती है कि अगले दशक में कैंसर हमारे देश की बड़ी समस्या के रूप में सामने आ सकता है। जिसमें से 50% मामलों में कैंसर लाइलाज होगा। लेकिन इन बातों का ध्यान रखकर कैंसर का खतरा घटाया जा सकता है।

सुबह की धूप खाएं

विटामिन डी शरीर में कैंसर से बचाव में मददगार होता है। इसके लिए सुबह 10 बजे से पहले 30 मिनट धूप में बैठना बेहतर विकल्प है। इससे ब्रेस्ट, प्रोस्टेट, कोलोन सहित कई तरह के कैंसर से बचाव होता है। हालांकि धूप के ज्यादा संपर्क से Skin Cancer की आशंका हो सकती है। इसलिए सुबह 11 से शाम 4 बजे के बीच ज्यादा धूप में न रहें।

इसे भी पढ़ें :Hair Fall से परेशान हैं तो करें प्याज के तेल का…

पॉलिथीन में रखा खाना करें अवॉइड

पॉलिथीन में रखी गरम चीज खाने या पीने से कैंसर की आशंका बढ़ जाती है। कई रिसर्च में यह साबित हुआ है कि प्लास्टिक में बिस्फिनॉल ए (बीपीए) नाम का केमिकल होता है जो कोशिकाओं की संरचना में बदलाव करके कैंसर का खतरा बढ़ा देता है।

इसे भी पढ़ें :#giloy : गिलोय कई रोगों की एक दवा, मोटापा घटाने में…

वजन को कंट्रोल में रखें

Indian Cancer Society के मुताबिक, मोटापे से ब्रेस्ट, पेनक्रियाटिक, गाल ब्लैडर, आहार नली का कैंसर होने की आशंका अधिक होती है। इसलिए अपने रुटीन में 30 मिनट की वॉक और हफ्ते में कम से कम 150 मिनट की एक्सरसाइज शामिल करें।

इसे भी पढ़ें :Iodine की कमी से हो सकती है गंभीर बीमारियां

धूम्रपान, तंबाकू और शराब से रहें दूर

धूम्रपान के कारण फेफड़ों, मुंह, ब्लैडर, किडनी, सर्विक्स, आहार नली और गले के कैंसर का खतरा बढ़ता है। अगर धूम्रपान के साथ शराब भी पीते हैं तो कैंसर की आशंका दोगुनी हो जाती है। इसलिए धूम्रपान, तंबाकू और शराब को आज से ही छोड़ना बेहतर है।

Cancer स्क्रीनिंग करवाने से न हिचकिचाएं

कैंसर के एक भी लक्षण नजर आने पर स्क्रीनिंग (जांच) करवाने में हिककिचाएं नहीं। वक्त रहते कैंसर की पकड़ में आने पर इसका उपचार संभव है। आमतौर पर ब्रेस्ट, सर्वाइकल, प्रोस्टेट, मुंह और बड़ी आंत के कैंसर के मामले ज्यादा आते हैं। इनकी जांच की सुविधा छोटे शहरों में भी उपलब्ध है। ये जांच आसान और सस्ती भी हैं।

इसे भी पढ़ें :Ajwain के सेवन से करें बीमारियों की छुट्टी, ऐसे बनाएं अजवाइन…

इसे भी पढ़ें :Hair Fall से परेशान हैं तो करें प्याज के तेल का…

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...