कोहराम लाइव डेस्क : Iodine की कमी घेर सकती है गंभीर बीमारियों से। WHO के मुताबिक, लोगों को रोजाना 150 mg Iodine की जरूरत पड़ती है, जिसे आयोडाइज्ड नमक के सेवन से पूरा किया जा सकता है।
Iodine से होता है Thyroid हार्मोन की निर्माण
शरीर में थायराइड हॉर्मोन के निर्माण के लिए आयोडीन की आवश्यकता पड़ती है। आयोडीन में कमी से थायराइड ग्रंथि का आकार बढ़ जाता है, जिससे कई समस्याएं देखने को मिलती हैं।
आयोडीन की कमी से होती हैं कई बीमारियां
इसकी कमी से गर्दन में सूजन, वजन बढ़ना और गर्भावस्था से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। हमारा शरीर प्राकृतिक रूप से खुद आयोडीन नहीं बना पाता, इसलिए आयोडीन प्राप्त करने का एकमात्र तरीका खाद्य पदार्थ ही है।
इसे भी पढ़ें :#giloy : गिलोय कई रोगों की एक दवा, मोटापा घटाने में…
आयोडीन की कमी को कैसे जांच करें
आयोडीन पैच टेस्ट : इसमें त्वचा पर आयोडीन के एक पैच को पेंट कर दिया जाता है। जिन लोगों में आयोडीन की कमी नहीं होती, उनमें 24 घंटे से पहले पैच का रंग हल्का नहीं पड़ता। वहीं, जिनमें इसकी कमी होती है, उनकी त्वचा 24 घंटे के अंदर आयोडीन को अवशोषित कर लेती है।
यूरिन और ब्लड टेस्ट: यह टेस्ट सबसे सरल और कम समय में होता है। इसमें कुछ मिनट में ही परिणाम आ जाते हैं। हालांकि, यह अन्य टेस्ट के मुकाबले सटीक परिणाम नहीं देता। इसके अलावा ब्लड टेस्ट से भी इसकी जांच होती है।
इसे भी पढ़ें :Hair Fall से परेशान हैं तो करें प्याज के तेल का…
आयोडीन कमी से कैसे पाएं निजात
- डाइट में आयोडाइज्ड नमक को करें शामिल।
- डेयरी प्रोडक्ट, मांस और समुद्री खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करें।
- डॉक्टर के परामर्श के बाद विटामिन व आयोडीन युक्त सप्लीमेंट लें।
- गर्भवती या स्तनपान करवाने वाली महिलाएं आयोडीन युक्त मल्टीविटामिन ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :Weight Gain से है परेशान? हिमाचली आटा करेगा निदान
- कई मामलों में बड़े आकार का गोइटर विकसित हो जाता है, जो सांस लेने और निगलने में कठिनाई पैदा करने लगता है। ऐसे में थायराइड ग्रंथि को सर्जरी द्वारा निकालना पड़ता है। यदि इसे निकाल दिया जाये, तो थायराइड रिप्लेसमेंट हॉर्मोन की जरूरत पड़ सकती है।
इसे भी पढ़ें :Bad Cholesterol कम कर हेल्दी फैट्स बढ़ाता है Raw Paneer








