spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Semester परीक्षा में हुई दिक्कत, वजह बना स्मार्ट फोन

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्क : ऑनलाइन Semester परीक्षा में हुई दिक्कत, वजह बना स्मार्ट फोन। शहरों में अभी तक स्कूल ठीक से खुले नहीं हैं, लेकिन उनमें Semester परीक्षाएं ली जा रही हैं। ऑनलाइन परीक्षा Google Meet और क्वेश्चन पेपर मोबाइल से डाउनलोड कर परीक्षा दे रहे हैं। एनी बेसेंट स्कूल के प्रिंसिपल और सहोदया ग्रुप के सदस्य मोहित यादव ने बताया कि छात्रों को परीक्षा के दौरान पेपर अपलोड कर कैमरा ऑन करके परीक्षा देकर पेपर को फिर से गूगल पर अपलोड करना होता है।

लगभग 5%  कैंडिडेट्स Semester परीक्षा में नहीं शामिल

लगभग 5%  कैंडिडेट्स Semester परीक्षा में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। इसकी वजह घर में एक मोबाइल होना और नेट पैक का खत्म होना भी हैं।

इसे भी पढ़ें :10 November तक Stenographer के लिए चालान से भर सकते हैं फीस

ऑफलाइन परीक्षा की दी गई सुविधा

स्कूलों द्वारा ऑफलाइन वर्कशीट सबमिट करने की अनुमति दे रहे हैं। अगर कोई छात्र स्कूल में आकर एग्जाम देना चाहता है तो पैरेंट्स की अनुमति के बाद उसे अनुमति दी जा सकती है। हालांकि अभी तक ऐसा कोई मामला आया नहीं है।

Primary कक्षा में ऑब्जर्वेशन बड़ी परेशानी

शिक्षकों का कहना है कि सबसे ज्यादा परेशानी पांचवीं तक के छात्रों के साथ आती है। वे परीक्षा के दौरान भी कई बार प्रश्न का उत्तर नहीं आने पर हमसे ही पूछने लग जाते हैं। फिर उन्हें परीक्षा के संबंध में याद दिलाना पड़ता है। नर्सरी से दूसरी कक्षा तक में अधिकतर स्कूलों में ओरल एग्जाम और अन्य तरीके से एग्जाम ली जा रही है। कुछ स्कूलों ने ऑब्जेक्टिव प्रश्न वाली एग्जाम 3 से 10वीं तक के छात्रों के लिए शुरू की है।

इसे भी पढ़ें :SSC ने जारी किया जूनियर और सीनियर ट्रांसलेटर परीक्षा का एडमिट कार्ड

फाइनल एग्जाम के लिए पैरेंट्स चिंतित

पैरेंट्स को अभी से फाइनल एग्जाम की चिंता सताने लगी है। असल में कोरोना संक्रमण काल अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में स्कूलों को भी वापस खोले जाने को लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है। ऐसे में संभवत फाइनल एग्जाम भी ऑनलाइन तरीके से ही लिए जाने को लेकर स्कूलों द्वारा निर्देश जारी किए जा सकते हैं।

बच्चों के साथ पैरेंट्स भी दे रहें है परीक्षा

पैरेंट्स का कहना है कि बच्चों के साथ हमको भी बैठना पड़ रहा है। परीक्षा के दौरान हमें यह ध्यान रखना होता है कि बच्चा ठीक तरीके से परीक्षा दे। हालांकि ऑनलाइन परीक्षा में शिक्षक भी मॉनिटर करते हैं, लेकिन कई बार तकनीकी खराबी के कारण ऑनलाइन कनेक्शन छूट जाता है तो फिर वापस उसे कनेक्ट करने में समय चला जाता है। इधर, बच्चों की परीक्षा के समय वाले हिस्से में हम पूरी तरह से बंध जाते हैं। ऐसा लगता है कि हमारी परीक्षा चल रही है।

इसे भी पढ़ें :Polytechnic College में मेरिट लिस्ट पर होगी एडमिशन, प्रवेश परीक्षा रद्द

इसे भी पढ़ें :

भारतीय डाक में ड्राईवर बनने का बेहतरीन मौका, सैलेरी ₹63,200 तक…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों...

झारखंड में 12वीं पास के लिए बढ़िया मौका… जानें डिटेल्स

Ranchi : झारखंड में सरकारी नौकरी का इंतजार कर...

सेना दे रही है पेड इंटर्नशिप, ₹75 हजार तक मिलेगा स्टाइपेंड…

Kohramlive : देश सेवा और आधुनिक तकनीक की दुनिया...

₹64 हजार तक सैलरी पाने का बढ़िया मौका, कल से आवेदन शुरू…

Kohramlive : सरकारी बैंक में नौकरी का सपना देख...

परीक्षाओं पर बड़ा फैसला, लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल

Kohramlive : भारी हंगामे के बीच सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारतीय डाक में ड्राईवर बनने का बेहतरीन मौका, सैलेरी ₹63,200 तक…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों...

झारखंड में 12वीं पास के लिए बढ़िया मौका… जानें डिटेल्स

Ranchi : झारखंड में सरकारी नौकरी का इंतजार कर...

सेना दे रही है पेड इंटर्नशिप, ₹75 हजार तक मिलेगा स्टाइपेंड…

Kohramlive : देश सेवा और आधुनिक तकनीक की दुनिया...

₹64 हजार तक सैलरी पाने का बढ़िया मौका, कल से आवेदन शुरू…

Kohramlive : सरकारी बैंक में नौकरी का सपना देख...

परीक्षाओं पर बड़ा फैसला, लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल

Kohramlive : भारी हंगामे के बीच सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित...