Patna : दिवाली-छठ में बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे ने पटना और नई दिल्ली के बीच स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। इस ट्रेन का परिचालन 11 अक्टूबर से पटना से और 12 अक्टूबर से नई दिल्ली से शुरू होगा। त्योहारी भीड़ को ध्यान में रखते हुये यह ट्रेन यात्रियों को सुविधा और तेज यात्रा का अनुभव देगी।रेलवे के अनुसार, यह सेवा 17 नवंबर तक संचालित की जायेगी। ट्रेन सप्ताह में छह दिन (शुक्रवार को छोड़कर) चलेगी। गाड़ी संख्या 02253 पटना–नई दिल्ली स्पेशल वंदे भारत पटना जंक्शन से सुबह 10 बजे खुलेगी और रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02254 नई दिल्ली–पटना वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 8:35 बजे रवाना होकर रात 9:30 बजे पटना पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव आरा, बक्सर, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर और अलीगढ़ स्टेशनों पर होगा। यह 20 कोचों वाली सेमी हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेन होगी, जिसमें यात्रियों की सुविधा के लिए एयर कंडीशनर कोच, ऑटोमैटिक गेट, सीसीटीवी कैमरे, साफ-सुथरे टॉयलेट, और लंच-डिनर सर्विस जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे सफर अधिक सुरक्षित और आरामदायक बनेगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान नियमित ट्रेनों में टिकटों की भारी मांग और सीटों की कमी को देखते हुये यह विशेष ट्रेन शुरू की जा रही है। दीवाली और छठ पर्व के समय बिहार आने-जाने वाले यात्रियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। इस फैसले से यात्रियों को न सिर्फ तेज़ सफर की सुविधा मिलेगी, बल्कि त्योहारी सीजन में टिकट की किल्लत से भी राहत मिलेगी। रेलवे ने कहा है कि यदि मांग बढ़ती है, तो इस सेवा को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
इसे भी पढ़े : गढ़वा में खौफनाक वारदात
इसे भी पढ़े : महज 100 रुपये के लिए अपने ही वंश का किया खू ‘न…
इसे भी पढ़े : यहां से चुनाव लड़ना चाहती हैं मैथिली ठाकुर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़े : भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम घोषित, इस बार ये होंगे कप्तान








