spot_img
spot_img

गढ़वा में खौफनाक वारदात

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी नाबालिग अविवाहित बेटी और उसके एक दिन के नवजात बच्चे की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और दोनों शवों को नदी किनारे दफना दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मेरैल थाना क्षेत्र का है। 2 अक्टूबर को नाबालिग बेटी ने एक बेटे को जन्म दिया था। एक दिन बाद, 3 अक्टूबर को पिता ने बेटी और नवजात दोनों की हत्या कर दी और शवों को रातों-रात नदी किनारे गड्ढा खोदकर दफना दिया। इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा तब हुआ, जब मृतका के प्रेमी को हत्या की भनक लगी। हैरानी की बात यह है कि यही प्रेमी पहले पिता की शिकायत पर नाबालिग से संबंध बनाने के आरोप में जेल जा चुका था, और हाल ही में रिहा हुआ था। प्रेमी ने मेराल थाना में लिखित शिकायत देकर पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी पिता ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में नदी किनारे से मां-बेटे के शव बरामद किये गये और पोस्टमार्टम के लिए भेजे गये। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुये आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। थाना प्रभारी विष्णुकांत ने बताया कि,“आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।”

इसे भी पढ़े : महज 100 रुपये के लिए अपने ही वंश का किया खू ‘न…

इसे भी पढ़े : भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम घोषित, इस बार ये होंगे कप्तान

इसे भी पढ़े : CRPF का अनोखा अभियान, बांटे रेडियो सेट… जानें क्यों

इसे भी पढ़े : बिहार विधानसभा चुनाव: AAP ने जारी की पहली उम्मीदवारों की लिस्ट…

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...