Bihar : बिहार विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच लोकगायिका मैथिली ठाकुर अब राजनीति में उतरने को तैयार हैं। सूत्रों के मुताबिक, मैथिली बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता लेंगी। माना जा रहा है कि वह दरभंगा या मधुबनी जिले की किसी सीट से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। BJP के राष्ट्रीय प्रभारी विनोद तावड़े से हालिया मुलाकात और सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों के बाद अटकलों को और बल मिला। खुद मैथिली ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुये कहा, “गायिकी तो मेरी आत्मा में है, लेकिन अब सेवा का नया मंच राजनीति होगा। मैं पूरी क्षमता से अपने राज्य और क्षेत्र की सेवा करना चाहती हूं।”
VIDEO | “I would like to contest from my home constituency… my village if given poll ticket. I have a special connect from that place,” says Bihar folk singer Maithili Thakur (@maithilithakur).#BiharElections2025 #BiharElectionWithPTI
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/9CUDGRgjum
— Press Trust of India (@PTI_News) October 7, 2025
मैथिली के पिता रमेश ठाकुर ने पुष्टि की है कि वह बुधवार को दिल्ली या पटना में भाजपा की सदस्यता लेंगी। उन्होंने कहा कि बेटी की इच्छा है कि उसे अपने गृह क्षेत्र बेनीपट्टी (मधुबनी) से टिकट मिले। वर्तमान में बेनीपट्टी से विनोद नारायण झा और अलीनगर (दरभंगा) से मिश्री लाल यादव भाजपा विधायक हैं। लेकिन मिश्री लाल को लेकर पार्टी में असंतोष की चर्चाएं हैं, जिससे सीट परिवर्तन की संभावना जताई जा रही है। गौरतलब है कि मैथिली ठाकुर, बिहार की सांस्कृतिक पहचान बन चुकी हैं। उन्हें चुनाव आयोग ने राज्य का स्टेट आइकॉन भी घोषित किया था। संगीत में अपने योगदान के लिए उन्हें उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार भी मिल चुका है।






