Kohramlive : ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ अक्टूबर में होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। जहां तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की वनडे टीम में वापसी हुई है, वहीं नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण इस दौरे से बाहर हैं। उनकी गैरमौजूदगी में मिचेल मार्श दोनों फॉर्मेट में कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे।
वनडे टीम में चार बदलाव
दक्षिण अफ्रीका सीरीज की तुलना में ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम में चार बदलाव किये गये हैं। स्टार्क, मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू रेनशॉ और मिचेल ओवेन की एंट्री हुई है, जबकि लाबुशेन, हार्डी और कुहनेमन को बाहर किया गया है। लाबुशेन अब शेफील्ड शील्ड में खेलते नजर आयेंगे ताकि टेस्ट सीजन की तैयारी कर सकें। 29 अक्टूबर से शुरू होने वाली टी20 सीरीज के पहले दो मुकाबलों के लिए 14 सदस्यीय टीम घोषित की गई है। इसमें नाथन एलिस और जोश इंग्लिस की वापसी हुई है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 को ध्यान में रखते हुये यह सीरीज बेहद अहम मानी जा रही है।
ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम
मार्श (कप्तान), स्टार्क, कैरी, हेजलवुड, ग्रीन, हेड, इंग्लिस, शॉर्ट, जैम्पा, रेनशॉ, ओवेन, ड्वार्शुइस, कूपर कोनोली, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस।
टी20 टीम (पहले दो मैच)
मार्श (कप्तान), एबॉट, टिम डेविड, शॉर्ट, स्टोइनिस, जैम्पा, हेजलवुड, एलिस, इंग्लिस, हेड, कुहनेमन, ड्वार्शुइस, बार्टलेट, ओवेन।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: क्या रहेगा पलड़ा भारी?
भारत की तरफ से रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी से टीम को मजबूती मिली है, जबकि शुभमन गिल वनडे टीम की कप्तानी करेंगे। स्टार्क की वापसी से ऑस्ट्रेलिया की बॉलिंग मजबूत हुई है, लेकिन कमिंस की कमी जरूर महसूस होगी। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए टी20 वर्ल्ड कप और टेस्ट सीजन की तैयारी का बड़ा मंच मानी जा रही है।






