Bokaro (Parmeshwar Mandal) : जब मांझी ही नांव डुबोए तो उसे कौन बचाए… ठीक ऐसा ही हुआ महादेव साव के साथ। उनके घर से डेढ़ लाख रुपए नगद ओर गहने जेवरात चुराने वाला कोई शातिर चोर नहीं उनका अपना सगा बेटा करण कुमार ही निकला। बोकारो के चास थाना पुलिस ने करण कुमार को उनके घर से गिरप्तार कर लिया। बेटा जैना मोड़ के पास एक किराए के मकान में रहता था। वहीं उसके पिता महादेव साव बोकारो के चास थाना क्षेत्र के सोलागिडीह मोहल्ला में रहते है। बीते 30 जुलाई की रात महादेव के घर में भीषण चोरी हो गयी थी। इस सम्बंध में चास थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।
उनके घर से डेढ़ लाख रुपए नगद ओर कीमती गहने जेवरात की चोरी हो गयी थी। अलमारी तोड़ घटना को अंजाम दिया गया था। दीवार फांद कर चोर घर के अंदर घुसे थे। चोर को खोज निकालने के लिए बोकारो SP के निर्देश पर एक स्पेशल टीम बनायी गयी थी। टेक्निकल सेल ओर गुप्तचरों की मदद से पुलिस ने करन को अपनी गिरफ्त में ले लिया। पुलिस यह देख हैरान रह गयी कि करण कोई शातिर चोर नहीं महादेव का अपना बेटा है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान मिल गया। सुनें क्या बोले चास के इंस्पेक्टर मोहम्मद रुस्तम…
इसे भी पढ़ें : रांची के लोगों को हेवी ट्रैफिक से जल्द मिलेगा छुटकारा, सीएम हेमंत ने कर दिया है इंतजाम
इसे भी पढ़ें : उत्तराखंड और हिमाचल में तबाही का मंजर, हो गये बड़े हादसे, देखें
इसे भी पढ़ें : थाना के बाहर जमकर बवाल, पुलिस-पब्लिक आमने सामने
इसे भी पढ़ें : सरकारी अस्पताल में एक्टिव दलाल बांटते हैं मौत… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बिना नोयडा और कोलकाता गये धरा था बंगाली और शर्मा को, IPS अमिताभ चौधरी ने DIG से ले ली थी अदावत
इसे भी पढ़ें : कोथाय रेखे चो ऐतो टका, चोलो बाड़ी ते, ना होले हो जाबे गोंडोगोल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : नगर निगम ने ग्रेजुएट चायवाली का स्टॉल हटाया, लालू से लगाई गुहार तो वापस मिला ठेला






