Kohramlive : दिल्ली-NCR में महंगाई ने एक बार फिर आम आदमी की जेब पर सीधा वार किया है। पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG भी महंगी हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में CNG की कीमतों में एक रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें लागू होने के बाद दिल्ली में सीएनजी अब 80.09 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है, जबकि नोएडा और गाजियाबाद में इसकी कीमत बढ़कर 88.70 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। बड़ी बात यह है कि पिछले दो दिनों में CNG के दाम दूसरी बार बढ़ाये गये हैं। इससे पहले 15 मई को CNG की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलो का इजाफा किया गया था। लगातार बढ़ रही कीमतों ने टैक्सी, ऑटो और निजी वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है।
पेट्रोल-डीजल ने भी बढ़ाई मुश्किलें
15 मई को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में सीधे 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई, जबकि डीजल अब 90.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। महंगाई की यह आग सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं रही। देश के बड़े महानगरों में भी ईंधन की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है।
- कोलकाता में पेट्रोल 3.29 रुपये महंगा होकर 108.74 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया।
- मुंबई में पेट्रोल की कीमत 3.14 रुपये बढ़कर 106.68 रुपये प्रति लीटर हो गई।
- चेन्नई में भी पेट्रोल 2.83 रुपये महंगा होकर 103.67 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।
आम आदमी पर बढ़ेगा बोझ
लगातार बढ़ते ईंधन के दामों का असर अब सीधे लोगों की जेब पर दिखने लगा है। CNG महंगी होने से ऑटो, टैक्सी और कैब सेवाओं के किराये बढ़ सकते हैं। वहीं पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से रोजमर्रा की चीजों की ढुलाई महंगी होगी, जिसका असर बाजार की कीमतों पर भी पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें : इस सप्ताह किसका होगा प्रमोशन, किसे रहना होगा संभलकर… जानें
इसे भी पढ़ें : नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!
इसे भी पढ़ें : JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….
इसे भी पढ़ें : रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें






