इस सप्ताह किसका होगा प्रमोशन, किसे रहना होगा संभलकर… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
Kohramlive : मई का तीसरा सप्ताह कई राशियों के लिए नई उम्मीदें, प्रमोशन, धन लाभ और रिश्तों में मिठास लेकर आ रहा है। 18 मई से 24 मई तक का यह सप्ताह ग्रहों की चाल के लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है। इस दौरान चंद्रमा वृषभ, मिथुन और कर्क राशि में गोचर करेंगे, जबकि सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा। वहीं गुरु और शुक्र मिलकर गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण करेंगे। मंगल अपनी स्वराशि में रहकर रूचक राजयोग बना रहे हैं, जबकि शनि मीन राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में कई राशियों की किस्मत चमक सकती है, तो कुछ को संभलकर चलने की जरूरत होगी। आइये जानते हैं क्या कहती है आपकी राशि…

मेष: करियर में चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह शानदार रहने वाला है। प्रमोशन, मनचाहा ट्रांसफर या नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। लंबे समय से अटके काम तेजी से पूरे होंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा। सप्ताह के दूसरे हिस्से में अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। कारोबार में मुनाफा होगा और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे।

उपाय: प्रतिदिन मां दुर्गा की पूजा करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

वृषभ: साझेदारी के कारोबार में मिलेगा बड़ा फायदा

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह राहत भरा रहेगा। धीरे-धीरे समस्याओं का समाधान निकलता नजर आयेगा। बिजनेस में खासकर पार्टनरशिप वाले काम में लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा। सप्ताह के अंत में यात्रा के योग बन सकते हैं, जो लाभकारी साबित होगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

उपाय: स्फटिक शिवलिंग की पूजा करें और शिव चालीसा पढ़ें।

मिथुन: मौके मिलेंगे, लेकिन चुनौतियां भी रहेंगी साथ

मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह अच्छे अवसर मिलेंगे, लेकिन घरेलू तनाव और काम का दबाव परेशान कर सकता है। नौकरी में अचानक अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कारोबारियों को बाजार की मंदी से जूझना पड़ सकता है। रिश्तों में गलतफहमी से बचने की जरूरत है। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सलाह जरूर लें।

उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं और गणेश चालीसा का पाठ करें।

कर्क: प्रमोशन और सम्मान के बन रहे हैं योग

कर्क राशि के लिए यह सप्ताह बड़े बदलाव लेकर आ सकता है। नौकरी में पदोन्नति और वेतन वृद्धि के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। व्यापारियों को भी अच्छा लाभ मिलेगा और कारोबार विस्तार के अवसर बनेंगे। राजनीति और समाज सेवा से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में भी सुखद माहौल रहेगा।

उपाय: भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टक का पाठ करें।

सिंह: रुके काम होंगे पूरे, बढ़ेगा आत्मविश्वास

सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह गुडलक लेकर आया है। घर और बाहर दोनों जगह सहयोग मिलेगा। करियर और कारोबार में सफलता मिलेगी। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे और लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा और परिवार का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।

उपाय: सूर्य देव को जल चढ़ाकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या: संभलकर चलने की जरूरत

कन्या राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। नौकरी और व्यापार दोनों में सतर्क रहना होगा। पार्टनरशिप बिजनेस में आंख बंद करके भरोसा करना नुकसान दे सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। रिश्तों में संवाद बनाये रखना बेहद जरूरी होगा।

उपाय: गणेश जी की पूजा करें और गणेश चालीसा पढ़ें।

तुला: सप्ताह के अंत में खुलेंगे किस्मत के दरवाजे

तुला राशि वालों के लिए शुरुआती दिनों में कुछ परेशानियां रह सकती हैं, लेकिन सप्ताह का दूसरा हिस्सा राहत देगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और अटका पैसा वापस मिल सकता है। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे और कारोबार में फायदा होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।

उपाय: स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा करें और श्रीसूक्त का पाठ करें।

वृश्चिक: हर काम में मिलेगा भाग्य का साथ

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ साबित हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे और मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। समाज और परिवार में सम्मान बढ़ेगा। संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी और रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा।

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।

धनु: समस्याओं का निकलेगा समाधान

धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह राहत लेकर आयेगा। पुरानी समस्याओं का हल मिलेगा और शुभचिंतकों का पूरा सहयोग रहेगा। नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। हालांकि यात्रा के दौरान सेहत और सामान का ध्यान रखना जरूरी होगा।

उपाय: पूजा में केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मकर: कार्यक्षेत्र में रहना होगा सतर्क

मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह मेहनत वाला रहेगा। नौकरी में बदलाव या जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए ऑफिस में संभलकर बोलना होगा। कारोबार धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। वैवाहिक जीवन में साथी की भावनाओं का सम्मान करें।

उपाय: शिव महिम्न स्तोत्र का नियमित पाठ करें।

कुंभ: मेहनत का मिलेगा पूरा फल

कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह सफलता लेकर आया है। नौकरी में सीनियर आपके काम से खुश रहेंगे। कारोबार में उतार-चढ़ाव के बाद स्थिति आपके पक्ष में हो जायेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नये स्रोत बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में सरप्राइज मिलने के संकेत हैं।

उपाय: भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाकर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

मीन: कोर्ट-कचहरी के मामलों में मिल सकती है राहत

मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और विरोधियों पर जीत हासिल होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला पक्ष में आ सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और वाहन या मकान खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है।

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और नारायण कवच का पाठ करें।

Disclaimer : यह साप्ताहिक राशिफल ज्योतिषीय गणनाओं, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित है। इसमें दी गई जानकारी सामान्य जनरुचि और मीडिया रिपोर्ट्स को ध्यान में रखकर प्रस्तुत की गई है। जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। व्यक्तिगत अनुभव और परिस्थितियों के अनुसार परिणाम अलग हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

इसे भी पढ़ें : JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

इसे भी पढ़ें : रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

इसे भी पढ़ें : राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़े पैमाने पर DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट

Bihar : बिहार पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर...

फिर बढ़ गये दाम…

Kohramlive : दिल्ली-NCR में महंगाई ने एक बार फिर...

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...