Ranchi : रांची के निर्वाचन सदन में शुक्रवार को लोकतंत्र की सबसे अहम तैयारी को लेकर हलचल तेज रही। स्क्रीन पर जुड़े जिले, सामने चुनावी नक्शा और अफसरों के बीच सिर्फ एक ही संदेश गूंज रहा था, “एक भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से नहीं छूटे।” Election Commission of India के निर्देश पर झारखंड में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसी को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने शुक्रवार को सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की।
20 जून से शुरू होगा विशेष पुनरीक्षण अभियान
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 20 जून से मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की जायेगी। 20 जून से 29 जून तक तैयारियां, मतदाता सूची का मुद्रण, प्रशिक्षण कार्यक्रम जैसे कार्य निर्धारित किये गये हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां तय समय सीमा के भीतर पूरी की जायें।
23 मई को हर मतदान केंद्र पर लगेगी सूची
बैठक में सबसे ज्यादा जोर 23 मई को होने वाले अन-मैप्ड मतदाता सूची के प्रकाशन पर दिया गया। निर्देश दिया गया कि राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर यह सूची प्रदर्शित की जाये और अगले दो सप्ताह तक लोगों के देखने के लिये लगाई जाये। ताकि जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हुई है, वे अपने BLO से संपर्क कर नाम सही करा सकें। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने साफ कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत हर पात्र नागरिक के वोट में छिपी होती है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिये। बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने PPT प्रस्तुति के माध्यम से गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के हर पहलू की विस्तार से जानकारी दी। वहीं, वर्तमान में चल रही तैयारियों की भी समीक्षा की गई। इस ऑनलाइन बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, ट्रेनिंग नोडल अधिकारी देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार ठाकुर और अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित सभी जिलों के निर्वाचन पदाधिकारी मौजूद रहे।


इसे भी पढ़ें : Rapido का किराया हुआ दोगुना, फिर भी नहीं मिल रही बाइक…
इसे भी पढ़ें : अमरनाथ गुफा में प्रकट हुये बाबा बर्फानी, इस रोज से शुरू होगी पवित्र यात्रा…
इसे भी पढ़ें : केवल एक वोट ने बदल दी किस्मत…
इसे भी पढ़ें : मां का कटा हाथ देख उबला बेटा, 100 से ज्यादा जवान पहुंचे पुलिस कमिश्नर ऑफिस…
इसे भी पढ़ें : चलती बस से उतार मा’र कर जंगल में गाड़ दिया श’व… जानें क्यों






