Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के Babu Dinesh Singh University के फार्मेसी संकाय के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को एक विशेष जनजागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को लू और भीषण गर्मी से बचने के उपाय बताये। विश्वविद्यालय के छात्रों ने बेलचम्पा गांव स्थित मेढना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और खोरीडीह गांव के आंगनबाड़ी केंद्र का दौरा किया। यहां उन्होंने मरीजों, बच्चों, महिलाओं और ग्रामीणों को गर्मी से बचाव के तरीके समझाये।
“खाली पेट धूप में मत निकलिए…”
फार्मेसी छात्रों ने लोगों को बताया कि —
- तेज धूप में बिना जरूरत बाहर न निकलें
- ज्यादा पानी और ORS का सेवन करें
- सिर ढककर घर से निकलें
- हल्का और पौष्टिक भोजन करें
- लू लगने पर तुरंत प्राथमिक उपचार लें
- ग्रामीणों को यह भी बताया गया कि चक्कर आना, तेज कमजोरी, उल्टी और बेचैनी लू के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।
गांवों में जागरूकता की बड़ी जरूरत
अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना था, ताकि लोग जानकारी के अभाव में बीमारी का शिकार न हों। इस दौरान स्थानीय अस्पताल और आंगनबाड़ी केंद्र के कर्मचारियों ने भी छात्रों का पूरा सहयोग किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में फार्मेसी संकाय के शिक्षक Dr. Kaushal Kumar Gupta, विकास राव, रोहित कुमार गुप्ता, अविनिश कुमार झा, शशि भूषण और अभिषेक कुमार की अहम भूमिका रही। फार्मेसी संकाय के प्रधानाचार्य Dr. Manish Dubey, कुलपति Dr. M K Singh और कुलाधिपति Dinesh Prasad Singh ने छात्रों के इस प्रयास की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि “समाज को जागरूक करना ही सच्ची शिक्षा है।” प्रबंधन ने छात्रों को भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और जनहित के कार्यक्रम लगातार आयोजित करने के लिए प्रेरित किया।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में एक साथ कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : झारखंड में अब कोई वोटर नहीं छूटेगा, 23 मई को हर बूथ पर…
इसे भी पढ़ें : Rapido का किराया हुआ दोगुना, फिर भी नहीं मिल रही बाइक…
इसे भी पढ़ें : अमरनाथ गुफा में प्रकट हुये बाबा बर्फानी, इस रोज से शुरू होगी पवित्र यात्रा…
इसे भी पढ़ें : केवल एक वोट ने बदल दी किस्मत…






