जंगल का खौफ हथकड़ी में कैद, 5 लाख का था ईनाम…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Latehar : लातेहार के जंगलों में कभी जिस नाम से दहशत फैलती थी, अब वही चेहरा पुलिस की कस्टडी में है। गुप्त सूचना के सहारे चली पुलिस की कार्रवाई ने उग्रवाद के नेटवर्क को बड़ा झटका दे दिया है। लातेहार पुलिस ने उग्रवाद विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुये JJMP के सबजोनल कमांडर और 5 लाख रुपये के ईनामी उग्रवादी शिव नारायण सिंह उर्फ शिवा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर संगठन के एरिया कमांडर सुकुल देव उरांव को भी दबोच लिया गया।

धनकारा मोड़ पर बिछा था पुलिस का जाल

लातेहार के SP कुमार गौरव ने मीडिया को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि JJMP का सक्रिय कमांडर शिवा सिंह अपने दस्ते के साथ सदर थाना क्षेत्र में घूम रहा है और किसी बड़ी घटना की तैयारी में है। सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिन्हा के नेतृत्व में स्पेशल टीम बनाई गई। इसके बाद सदर थाना क्षेत्र के धनकारा मोड़ के पास पुलिस ने जाल बिछाकर शिवा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद शिवा सिंह ने पुलिस को कई चौंकाने वाली जानकारी दे दी है। मिले इनपुट पर पुलिस आगे का काम कर रही है। एरिया कमांडर सुकुल देव उरांव सिमरियाटाड़ तुपुखुर्द इलाके से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, शिवा सिंह लंबे समय से JJMP संगठन के लिये काम कर रहा था। उसके खिलाफ रांची, लातेहार, चतरा, पलामू के अलग-अलग थानों में कुल 24 संगीन केस दर्ज है।

अब खत्म होने की कगार पर JJMP

SP कुमार गौरव ने कहा कि लगातार चल रहे उग्रवाद विरोधी अभियानों से JJMP संगठन अब लगभग समाप्ति की स्थिति में पहुंच गया है। उन्होंने जंगलों में छिपे बाकी उग्रवादियों से आत्मसमर्पण करने की अपील करते हुये कहा मुख्यधारा में लौटने वालों को सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ दिया जायेगा। इस पूरे अभियान में SDPO संदीप कुमार गुप्ता सहित कई पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे। टीम में सब इंस्पेक्टर विक्रांत कुमार उपाध्याय, कांता कुमार, संतोष कुमार, आरक्षी मनोज कुमार पासवान और दीपक कुमार सिंह शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : गढ़वा में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, इनपर होगी कार्रवाई…

इसे भी पढ़ें : तपती धूप में युवाओं ने सिखाया लू से बचने का तरीका…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में एक साथ कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें : झारखंड में अब कोई वोटर नहीं छूटेगा, 23 मई को हर बूथ पर…

इसे भी पढ़ें : Rapido का किराया हुआ दोगुना, फिर भी नहीं मिल रही बाइक…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPSC परीक्षा को लेकर रांची में 36 जगहों पर रहेगी निषेधाज्ञा…

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

झारखंड में फिर चली तबादला एक्सप्रेस… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों का...

राशन से लेकर नमक-चना दाल तक का लेखा-जोखा लेने पहुंचेंगे बड़े अफसर…

Ranchi : झारखंड में अब राशन व्यवस्था को लेकर...

पहली पत्नी पहुंची दूसरी पत्नी के घर, फिर जो हुआ…

UP : यूपी के बुलंदशहर के गुलावठी नगर में...

खूंटी में दो नाबालिग बेटियों के साथ शर्मनाक वारदात…

Khunti : खूंटी में इंसानियत को शर्मसार कर देने...