Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में बकरीद को लेकर प्रशासन अभी से पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। गढ़वा समाहरणालय सभागार में DC अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में एक हाई लेवल मीटिंग हुई। जिसमें SP आशुतोष शेखर, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा सहित प्रशासन और पुलिस के कई आला अधिकारी मौजूद रहे। मीटिंग में DC ने साफ शब्दों में कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाये रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अंचल अधिकारियों, थाना प्रभारियों और पशुपालन विभाग की संयुक्त टीम बनाकर पशु तस्करी रोकने के लिये लगातार जांच अभियान चलाने के निर्देश दिये।
हर प्रखंड में तैयार रहेंगे एम्बुलेंस और स्वास्थ्यकर्मी
भीषण गर्मी और त्योहार को देखते हुये स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट पर रखा गया है। DC ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि सभी प्रखंडों में एम्बुलेंस, जरूरी दवाइयां, स्वास्थ्यकर्मी, आपातकालीन चिकित्सा सुविधा हर समय तैयार रहे, ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
व्हाट्सएप, फेसबुक और एक्स पर प्रशासन की नजर
बैठक में सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों को लेकर भी गंभीर चिंता जताई गई। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को विशेष मॉनिटरिंग टीम बनाने का निर्देश दिया गया है। यह टीम पुलिस कंट्रोल रूम के साथ मिलकर व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं X जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार नजर रखेगी। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई होगी। षानेदारों को निर्देश दिया गया है कि असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन पर लगातार निगरानी रखी जाये। वहीं, संवेदनशील इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग और पुलिस-प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाये रखने को कहा गया है।
गांव-गांव होगी शांति समिति की बैठक
प्रशासन ने अनुमंडल, प्रखंड और ग्राम स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित करने की रणनीति भी बनाई है, ताकि किसी भी संभावित विवाद को समय रहते सुलझाया जा सके। DC और SP ने जिलेवासियों से अपील की है कि अगर कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे या अफवाह फैलाई जाये, तो उसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें और जिले में भाईचारा व शांति बनाये रखने में सहयोग करें।
इसे भी पढ़ें : तपती धूप में युवाओं ने सिखाया लू से बचने का तरीका…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में एक साथ कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : झारखंड में अब कोई वोटर नहीं छूटेगा, 23 मई को हर बूथ पर…
इसे भी पढ़ें : Rapido का किराया हुआ दोगुना, फिर भी नहीं मिल रही बाइक…
इसे भी पढ़ें : अमरनाथ गुफा में प्रकट हुये बाबा बर्फानी, इस रोज से शुरू होगी पवित्र यात्रा…






