हजारीबाग में वक्त रहते टल गई वारदात, हथियार के साथ अरेस्ट हुआ ये…

Date:

spot_img

Hazaribagh(Pooja Banerjee) : हजारीबाग पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के एक सक्रिय सदस्य को हथियार, जिंदा कारतूस और खोखे के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। जानकारी के मुताबिक, बीती शाम हजारीबाग SP को सूचना मिली कि लोहरसिंहना थाना क्षेत्र के रोतरा गांव में राहुल दुबे गैंग के सदस्य किसी बड़ी घटना की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई। SP के निर्देश पर बड़कागांव SDPO अमित आनंद के नेतृत्व में एक विशेष SIT टीम गठित की गई, जिसने त्वरित कार्रवाई शुरू की।

डंपिंग यार्ड के पास दबोचा गया आरोपी

पुलिस टीम ने नगर निगम डंपिंग यार्ड के समीप छापेमारी कर जियाउल रहमान उर्फ मुजम्मिल (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पेलावल के आजाद नगर का निवासी बताया जा रहा है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से:

  • एक पिस्टल
  • एक मैगजीन
  • दो जिंदा कारतूस
  • पांच खोखा
  • एक मोबाइल फोन बरामद किया।

रेलवे साइडिंग इलाके में दहशत फैलाने की थी तैयारी

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह रेलवे साइडिंग क्षेत्र में लेवी वसूली और दहशत फैलाने के मकसद से फायरिंग करने जा रहा था। पुलिस इस इनपुट के आधार पर गैंग के अन्य सदस्यों की भी तलाश में जुट गई है। इस मामले में लोहरसिंहना थाना कांड संख्या 57/26 के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

RJD को बड़ा झटका… जानें क्या

Bihar : विदेश दौरे से तेजस्वी यादव की वापसी...

एक और पति की कहानी खत्म, सुबह गोबर से लीप दिया आंगन, एक निशान…

UP : उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रिश्तों को...

हजारीबाग में ता’बड़तोड़ फा’यरिंग…देखें वीडियो

Hazaribagh : हजारीबाग के पकरी बरवाडीह कोयला परियोजना एक...

बुध की सीधी और शनि की वक्री चाल बदलेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल

Kohramlive : जुलाई का आखिरी सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से...