spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बाइक से पेट्रोल निकाल मां को जिंदा जला डाला… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Bihar : अपनी ही मां के साथ एक बेटे ने हैवानियत की हद पार कर दी। मामूली सी बात पर मां से विवाद हुआ। नशे में धुत बेटे ने मां को ही जिंदा जला डाला। गंभीर रूप से झुलस गयी मां को सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में बेटा खुद भी झुलस गया। दिल दहला देने वाली यह वारदात वैशाली के हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के रामाशीष चौक से सामने आयी है।

मामले को लेकर प्रथम दृष्ट्या जो बातें सामने आयी है उसके अनुसार रविवार रात रोहित घर आया। किसी बात को लेकर मां से उसकी कहासुनी हुई। वह पूरी तरह नशे में धुत था। उसे इतना गुस्सा आ गया कि उसने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद बाइक से पेट्रोल निकाल कमरे के चारों तरफ छिड़क लाइटर से आग लगा दी। लाइटर मारते ही आग ने विकराल रूप ले लिया। उसकी मां अंदर चीखती-चिल्लाती रही। लेकिन रोहित का दिल नहीं पसीजा। वह नशे में इस कदर धुत था कि वह खुद भी थोड़ी देर बाद लड़खड़ाता हुआ बाहर गया। जिससे वह भी झुलस गया। आसपास के लोगों ने जब घर से आग की लपटे उठते देखी तो इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। दमकल के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल  ने किसी तरह आग पर काबू पाया। वहीं आरोपी बेटे रोहित और बेतरह झुलसी मां रंजू देवी को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने रंजू देवी को मृत घोषित कर दिया। रंजू देवी समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी की रहने वाली थी। रामाशीष चौक पर किराए के मकान में रहकर छोटा-मोटा काम करती थी। वहीं 22 साल का रोहित कुमार कबाड़ चुनता है।

इलाज के एक दिन बाद यानि सोमवार को रोहित को होश आया। जब उसका नशा फटा तो वह रोने-गिड़गिड़ाने लगा। वह बार-बार कह रहा है मुझे माफ कर दो मुझसे गुनाह हो गया। उसने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल करते हुये कहा कि मैंने व्हाइटनर पी रखी थी। मेरा दिमाग काम नहीं कर रहा था। मां से कहासुनी के बाद मुझे गुस्सा आ गया। मैंने पेट्रोल छिड़क कमरे में लाइटर मार दी। मुझे बेहद अफसोस है। मेरी मां छठ व्रत करती थी, हम अर्घ्य डालने जाते थे। जिसने भी इस कांड के बारे में जाना सुना उनके मुख से सिर्फ इतना ही निकला… भगवान ऐसा बेटा किसी को न दें।

वहीं मामले की जानकारी देते हुये सदर SDPO ओम प्रकाश ने कहा कि बेटे द्वारा ही अपनी मां की हत्या का मामला सामने आया है। मां पूरी तरह जल चुकी थी। जबकि आरोपी बेटा नशे में धुत था। इलाज के बाद होश में आने पर उसका  बयान लिया गया है, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

से भी पढ़ें :मोरबी हादसे में अब तक 141 की मौत

इसे भी पढ़ें :बार-बार मना किया तो कर डाला बड़का कांड… देखें

इसे भी पढ़ें :T20 WC : न्यूजीलैंड के आगे श्रीलंकाई शेरों ने टेके घुटने

इसे भी पढ़ें :कटहल पेड़ पर जो कुछ दिखा, इलाके में सनसनी फैला गया

इसे भी पढ़ें :धमाके से दहला औरंगाबाद, मची चीख पुकार

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...