कोहराम लाइव डेस्क : जालसाजी की भी हद होती है। एक 12 वीं पास युवक के झांसे में कोई सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़की आ जाए, तो कुछ अजीब तो लगता ही है, पर आज के टेक्नोलॉजी के जमाने में ऐसा हो रहा है। मैट्रिमोनियल साइट का क्रेज बढ़ने से भी ऐसा होना स्वाभाविक हो गया है। ऐसा ही एक वाकया भोपाल में सामने आया है। यहां मैट्रिमोनियल साइट से रिश्ता पक्का हुआ और शादी वाले दिन झांसे की पोल खुल गई।
लड़की से ले लिये 7.65 लाख रुपये
एक शातिर जालसाज अखलेश ने पुणे की सॉफ्टवेयर इंजीनियर को अपने जाल में फंसाया। उससे मैरिज गार्डन बुक करने के लिए 7.65 लाख रुपये ऐंठ लिए और लड़की को झूठ कहता रहा कि उसके मम्मी-पापा अमेरिका में रहते हैं। आरोपी अखिलेश उर्फ अकुल गुर्जर ने मार्च 2020 में साइट पर एक लड़की की प्रोफाइल देखी और उसे कॉल लगाया।
इसे भी पढ़ें : YouTube को बनाया दोस्त, बन गई लखपति
खुद को बता दिया इंजीनियर
खुद को इंजीनियर बता युवती से बातें करने लगा और बातें इतनी गहरी हुईं कि शादी तक पहुंच गई। दोनों ने 27 जनवरी को शादी की तारीख पक्की कर ली। अखिलेश ने युवती को कहा कि उसका घर चूना भट्टी में है, मम्मी-पापा बाहर रहते हैं और उससे गार्डन बुक करने के 7.65 लाख रुपये ले लिए।
शादी से 2 दिन पहले मिली गड़बड़ी की जानकारी
शादी से 2 दिन पहले 25 जनवरी को जब सभी लोग मैरिज गार्डन पहुंचे तो लड़की पक्ष को पूरी सर्विस नहीं मिली तो गार्डन प्रबंधक से वजह पूछी। इस दौरान पता चला कि युवती से गार्डन बुक कराने के लिए अखिलेश ने जो रकम ली थी, वह जमा ही नहीं की।
शिकायत पर पकड़ा गया जालसाज
इसके बाद लड़की वालों में मिसरोद पुलिस को बुलाया तब आरोपी पकड़ा गया। जांच में सच सामने आया कि आरोपी अखिलेश 12वीं पास है और उसके माता-पिता हरदा गांव में रहते है। इससे पहले हैदराबाद, कोटा की युवतियों को भी झांसे में ले चुका है। चूनाभट्टी में उसका कोई घर नहीं है। वह सीहोर, जबलपुर, राजस्थान में मामूली काम करता है।
इसे भी पढ़ें : बच्चों को खिलाती थी कुत्ते का मीट, घर का था ये हाल, देखने वाले हैरान






