Kohramlive : दुनिया में हर जीव को जिंदा रहने के लिये पानी चाहिये। इंसान हो, जानवर हो या पेड़-पौधे, सबकी जिंदगी पानी पर टिकी है। तभी तो कहा जाता है “जल ही जीवन है।” लेकिन प्रकृति की दुनिया में एक ऐसा भी जीव है, जिसकी कहानी सुनकर लोग हैरान रह जाते हैं। यह जीव अगर पानी पी ले, तो उसकी मौत भी हो सकती है। इस अनोखे जीव का नाम है कंगारू रैट। यह चूहे की प्रजाति का छोटा सा जीव है, जो मुख्य रूप से उत्तरी अमेरिका के रेगिस्तानी इलाकों में पाया जाता है। प्रकृति ने इसे ऐसी खास क्षमता दी है कि इसे अलग से पानी पीने की जरूरत ही नहीं पड़ती। कंगारू रैट का मुख्य भोजन बीज होते हैं। जब यह बीज खाता है, तो उसी से उसके शरीर को ऊर्जा और जरूरी नमी मिल जाती है। यही वजह है कि यह जीव जिंदगी भर बिना पानी पिये भी जिंदा रह सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक इस जीव की किडनी बेहद तंदुरूस्त रहती है। यह इतनी गाढ़ी यूरिन बनाती है कि शरीर से पानी की बर्बादी लगभग न के बराबर होती है। इसी वजह से इसका शरीर पानी को बेहद सावधानी से बचाकर रखता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर यह जीव ज्यादा पानी पी ले, तो उसके शरीर का नाजुक संतुलन बिगड़ सकता है। इससे शरीर के जरूरी पोषक तत्व तेजी से बाहर निकल सकते हैं, जो इसके लिये खतरनाक साबित हो सकता है। इसी कारण कंगारू रैट खुद से कभी पानी नहीं पीता। इस जीव का नाम कंगारू रैट इसलिये पड़ा क्योंकि इसकी चाल बिल्कुल कंगारू जैसी होती है। यह अपने मजबूत पिछले पैरों की मदद से लंबी छलांग लगाता है और एक सेकेंड में करीब 5 मीटर तक की दूरी पार कर सकता है। रेगिस्तान की कठोर परिस्थितियों में जीने वाला यह छोटा सा जीव बताता है कि प्रकृति कितनी अद्भुत है। जहां ज्यादातर जीव पानी के बिना एक दिन भी नहीं रह सकते, वहीं कंगारू रैट पूरी जिंदगी बिना पानी पिये गुजार देता है। सचमुच, प्रकृति के रहस्य जितने जानो, उतने ही हैरान करते हैं। 
जरा हटके: पानी पीते ही मर जाता है ये जीव, जानें…
Date:









