Cricketer विजय शंकर ने Teacher के साथ शुरू की जीवन की दूसरी पारी, ऐसी लग रही जोड़ी

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : इंडियन टीम के ऑलराउंडर क्रिकेटर विजय शंकर ने जीवन की नई पारी शुरू की है। उन्होंने चेन्‍नई की टीचर वैशाली विश्‍वेश्‍वर से शादी की है। कोरोना के चलते विजय ने छोटा प्रोग्राम रखा था। इसमें परिवार के ही लोग शामिल हुए थे। उन्होंने 26 जनवरी को ही अपना 30वां जन्मदिन मनाया था। विजय ने पिछले साल अगस्त में ही वैशाली के साथ सगाई की थी। वैशाली चेन्नई में पार्ट-टाइम टीचर हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद ने बधाई दी

विजय IPL में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए खेलते हैं। फ्रेंचाइजी ने ही विजय की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बधाई दी। उन्होंने लिखा- विजय शंकर को लाइफ के बेहतरीन दिन के लिए शुभकामनाएं। आपकी अच्‍छी शादीशुदा जिंदगी की कामना करते हैं।

इसे भी पढ़ें : इंगलैंड के दिग्‍गज क्रिकेटर बेन स्टोक्स होटल में क्वारंटाइन

यह अरेंज मैरिज है

सगाई के बाद विजय शंकर के पिता एच शंकर ने मीडिया से कहा था, ‘‘यह लव अफेयर नहीं है। मेरा बेटा क्रिकेट पर ही ध्यान देना चाहता है। वह तो यह भी नहीं जानता था कि हम उसकी शादी के लिए कोई लड़की देख रहे हैं। हमने कई लड़कियों के साथ विजय की कुंडली भी मिलाई, लेकिन वैशाली की कुंडली सबसे अच्छी रही।’’

साल 2019 में खेला था वर्ल्ड कप

विजय शंकर ने टीम इंडिया के लिए 2019 में वनडे वर्ल्ड कप भी खेला था। उन्होंने अब तक 12 वनडे में 223 रन बनाए और 4 विकेट लिए हैं। विजय के नाम 9 टी-20 में 101 रन और 5 विकेट दर्ज हैं। IPL में विजय ने 40 मैच खेले, जिसमें 654 रन बनाने के साथ 6 विकेट भी लिए।

इसे भी पढ़ें : विंडीज के होप ब्रदर्स हुए Corona Positive

इसे भी पढ़ें : अब Old वाहनों पर लगेगा यह नया Tax

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कोर्ट के बाहर गैंगस्टर को ठोक डाला…

Kohramlive : हरियाणा के सोनीपत में शनिवार को दिनदहाड़े...

CBSE ने दी बड़ी राहत… जानें क्या

Kohramlive : ऑन-स्क्रीन मार्किंग को लेकर चल रही बहस...

रांची में फिर PLFI के नाम से दहशत

Ranchi : राजधानी रांची में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI...

शुरू हो गया मलमास, थम जायेंगे शादी-ब्याह के गीत…

Kohramlive : 17 मई से मलमास यानी अधिकमास की शुरुआत...

बड़े पैमाने पर DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट

Bihar : बिहार पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर...