धीरज धरो, समय पर मिलेगी मनचाही मंजिल

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : तदबीर से संवरती है तकदीर, फिर बदलती है जिंदगी की तस्‍वीर। भारतीय जीवन दर्शन के सार को ‘गीता’ में बताया गया है कि कर्म किए जा,फल की चिंता मत कर ऐ इंसान। कर्म करना अपने हाथ में है। फल की चिंता से कर्म की फिसलन संभव है, इसलिए इसे समय पर छोड़ देना चाहिए। किसी भी परिस्थिति में धीरज न डिगे और सफलता के सही समय का इंतजार किया जाए, तो जिंदगी की मनचाही मंजिल बेशक हमारे कदम हासिल कर लेंगे। धैर्य और समय को जिसने पकड़ लिया, उसने जीवन को समझ लिया। आइए, इस बात की सच्‍चाई को इस कहानी के माध्‍यम से समझते हैं।

जो चाहोगे, वो पाओगे

एक संत गांव के बाहर छोटी सी कुटिया में रह रहे थे। संत दिनभर ध्यान में बैठे रहते और बीच-बीच में जोर से चिल्लाते थे जो चाहोगे, वो पाओगे। गांव के लोग उस कुटिया के सामने से गुजरते और संत की ये बात सुनते थे। सभी सोचते थे कि संत पागल है, इसीलिए चिल्लाते रहता है।

इसे भी पढ़ें : सबसे अच्छा समय वर्तमान, जो सामने हो वही सबसे अच्‍छा दोस्‍त

संत की कुटिया में पहुंचा व्‍यक्ति

गांव में एक नया व्यक्ति आया, जब वह संत की कुटिया की ओर गया तो उसने भी सुना, जो चाहोगे, वो पाओगे। यह बात सुनकर वह कुटिया में पहुंच गया। उसने देखा कि एक संत ध्यान में बैठे हुए हैं। वह व्यक्ति वहीं बैठ गया। थोड़ी-थोड़ी देर में संत यही बात बोल रहे थे, जो चाहोगे, वो पाओगे।

एक हीरा और एक मोती

जब संत ने आंखें खोली तो सामने बैठे व्यक्ति ने उन्हें प्रणाम किया। व्यक्ति ने बोला कि गुरुदेव मैं बहुत गरीब हूं। आप जो बोल रहे हैं, क्या उससे मेरी गरीबी दूर हो सकती है, क्या मुझे धन मिल सकता है। संत ने कहा कि अगर मेरी बातें अपने जीवन में उतार लोगे तो यह बात सच हो सकती है। मैं तुम्हें एक हीरा और एक मोती दूंगा। इनकी मदद से तुम भी धनवान बन सकते हो।

इसे भी पढ़ें : धन हानि के साथ सेहत भी बिगाड़े आलस

यह हीरा है समय

हीरे-मोती की बात सुनकर व्यक्ति बहुत खुश हो गया। संत बोले कि अपने दोनों हाथ आगे बढ़ाओ। व्यक्ति ने दोनों हाथ आगे बढ़ा दिए। संत ने एक हाथ में अपना हाथ रखा और बोले कि यह एक हीरा है, इसे समय कहते हैं। यह दुनिया में सबसे अनमोल है। किसी भी स्थिति में इसे हाथ से निकलने मत देना। इसे अपनी मुट्ठी में जकड़ लो।

यह मोती है धैर्य

संत ने दूसरे हाथ पर हाथ रखते हुए कहा कि यह एक मोती है। इसका नाम है धैर्य। जीवन में जब भी बुरा समय आए, तो धैर्य नाम के इस मोती को धारण कर लेना। जब तक ये मोती तुम्हारे पास रहेगा, तुम्हारे जीवन में दुख नहीं आएगा।

कथा से क्‍या मिलती है सीख

इस कथा से हमें यह सीख मिलती है कि समय और धैर्य से ही हम जीवन में सब कुछ हासिल करने में सफल हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : अरे वाह ! अब पानी भी उड़ाएगा सैटेलाइट

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शुरू हो गया मलमास, थम जायेंगे शादी-ब्याह के गीत…

Kohramlive : 17 मई से मलमास यानी अधिकमास की शुरुआत...

घर-दुकानों के बाहर क्यों टांगा जाता है नींबू-मिर्च? जानें…

Kohramlive : भारत में सदियों से घरों, दुकानों और...

प्रार्थना करते समय लोग आंखें क्यों बंद करते हैं, जानें…

प्रार्थना के दौरान आंखें बंद करना लगभग हर धर्म और संस्कृति में देखने को मिलता है। दोनों हाथ जोड़ना, सिर झुकाना और आंखें बंद करना केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि इसके पीछे गहरा मनोवैज्ञानिक,

Zodiac Signs : मई में ग्रहों का महामंच, किस्मत किसकी चमकेगी, किसे मिलेगी चुनौती, पूरा हाल जानें…

पूर्णिमा से आरंभ होकर अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तक रहेगा। महीने के पहले दिन चंद्रमा तुला राशि(Zodiac Signs) में रहेंगे और अंतिम दिन वृश्चिक राशि(Zodiac Signs) में संचरण करेंगे।

Mantra : शायद सुकून कहीं दूर नहीं, आपके भीतर ही छिपा है, जानें…

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, जहां हर दूसरा इंसान तनाव, चिंता और उलझनों से जूझ रहा है, वहीं एक पुराना, आसान और असरदार तरीका फिर से चर्चा में है, मंत्र(Mantra) जाप। शास्त्रों में मंत्र