कोहराम लाइव डेस्क : सोशल मीडिया पर चैट करते समय कई प्रकार की समस्याएं यदाकदा उत्पन्न हो जाती हैं। ऐसा भी हो सकता है कि दोस्त या रिश्तेदार किसी वजह से आपको WhatsApp पर ब्लॉक कर देते हैं। कई बार आप इन लोगों से बात करना चाहते हैं, लेकिन WhatsApp ब्लॉक होने की वजह से नहीं कर पाते हैं। आज जानिए ऐसा तरीका, जिसकी सहायता से आप आसानी से वैसे लोगों से WhatsApp चैट कर सकते हैं, जिन्होनें आपको ब्लॉक कर दिया हो।
पता लगाएं किसने किया है ब्लॉक
सबसे पहले ये जानना आवश्यक है कि आखिर आपके Contact List में से किसने आपको WhatsApp से ब्लॉक किया है। अगर किसी ने WhatsApp पर ब्लॉक कर रखा है, तो उसके चैट विंडो में जाएं। अगर लास्ट सीन नहीं दिखाई दे रहा और उसकी प्रोफाइल पिक्चर भी नहीं दिख रही, तो जान लें, आपको ब्लॉक किया गया है।
इसे भी पढ़ें : आपके Password को याद रखने में मदद करेगा Lastpass
इस प्रकार करें क्रॉस चेक
कई बार कुछ लोग अपनी प्रोफाइल पिक्चकर और लास्ट सीन को हाइड करके रखते हैं। ऐसे में आप चैट विंडो में एक बार कोई मैसेज डालकर देखें। अगर सिर्फ एक टिक नजर आ रहा है, तो समझ जाइए कि आपको WhatsApp से ब्लॉक किया गया है।
ब्लॉक होने के बावजूद मैसेज करने का तरीका
जिस यूजर ने आपको WhatsApp पर ब्लॉक किया है, उसे मैसेज भेजने के लिए आपको किसी कॉमन दोस्त की मदद लेनी होगी। अपने दोस्त को बोलिए कि उस सदस्य या दोस्त के साथ एक WhatsApp ग्रुप बनाएं।
ऐसे करें चैट
WhatsApp ग्रुप बनने के बाद अपने दोस्त से कहिए कि वो ग्रुप से हट जाएं। अब आप उस रिश्तेदार या दोस्त से आसानी से चैट कर सकते हैं, जिसने आपको WhatsApp पर ब्लॉक कर रखा है।
इसे भी पढ़ें : FAU-G गेम Launch, जानें कैसे करें डाउनलोड






