कोहराम लॉइवे डेस्क : कोई किसी भी हाल में अपने ही बच्चों के साथ ऐसी घिनौनी हरकत कैसे कर सकता है, जो बिल्कुल अमानवीय हो। विशेष मानसिक हालात में ऐसा कोई करे, तो भी यह हैरान और अचंभित करने वाली बात होगी। जी हां, हम बात कर रहे हैं पूर्वी यूरोप में स्थित एक खूबसूरत देश यूक्रेन में एक महिला की, जिसे अपने ही बच्चों को आवारा कुत्तों का मीट खिलाने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। यूक्रेन के खारकिव सिटी में एक 30 साल की महिला लिलिया को पुलिस ने पकड़ा है। पड़ोसियों की वजह से इस मामले का खुलास हुआ। महिला की मानसिक स्थिति को लेकर भी कई प्रकार के सवाल उठ रहे हैं। वह आर्थिक रूप से अत्यंत दयनीय स्थिति में है।
दो बच्चों के साथ रहती थी महिला
गिरफ्तार हुई महिला खारकिव में अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। उस पर ये आरोप भी लगा है कि उसने अपने बच्चों की भूख मिटाने के लिए आस-पड़ोस के कुत्तों को मारकर उनका मीट खिलाया। घर की भयावाह स्थिति की बात करें तो वहां इतनी गंदगी थी कि अच्छे खासे इंसान का दम घुट जाता। कई सालों से वहां सफाई नहीं हुई थी। इस वजह से पूरे घर में जगह-जगह कचड़ा जमा था। उसके घर में जगह-जगह कॉकरोच और चूहे टहल रहे थे। घर से उठने वाली बदबू जब पड़ोसियों तक पहुंची तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसके घर का हाल देख कर दंग रह गई।
इसे भी पढ़ें : RBI ग्रेड बी में 322 Officers की होगी भर्ती, जानें योग्यता और प्रोसेस
कट चुका था बिजली-पानी का कनेक्शन
इस महिला की माली हालात खराब थी। सबसे पहले पुलिस ने कुछ संगठनों की मदद से उसके बच्चों की साफ-सफाई और खाने-पानी का इंतजाम किया। फिर बच्चों की सेहत की जांच कराने के लिए उन्हें जरूरी संस्थाओं की मदद से अस्पताल पहुंचाया। बताते चलें कि बिल नहीं दे पाने की वजह से उसके घर से पानी और बिजली का कनेक्शन कट चुका था। उसका वाशरूम भी गंदगी से भरा था। ये महिला अपने बच्चों को भी बाहर नहीं जाने देती थी।
हो सकती है लंबी सजा
पुलिस ने जब और पड़ताल की तो उसे पता चला कि लिलिया के बच्चों के पास पहनने के लिए ढंग के कपड़े तक नहीं थे। आवारा कुत्तों को मार कर खाने से संबंधित जानकारी सामने आने के बाद देश के एनिमल राइट्स संगठन भी केस की जांच कर रहे हैं। गिरफ्तार महिला के पांच बच्चे हैं। वह पहले ही तीन की कस्टडी गवां चुकी है। लिलिया अपने दो बच्चों के साथ जिस तरह रह रही थी, उसे जान कर हर कोई हैरान है। कानून के जानकारों का कहना है कि अगर कोर्ट में इस महिला को दोषी पाया गया तो उसे लंबी सजा हो सकती है।
इसे भी पढ़ें : अरे वाह ! अब पानी भी उड़ाएगा सैटेलाइट






