Ranchi : राजधानी रांची में मुफ्त में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाया जायेगा। संभावना है कि इसी माह 16 अगस्त से यह लगना शुरू हो जायेगा। इस मीटर की कई खुबियां बताई गई है। यह मोबाइल नंबर की ही तरह काम करेगा। इसे भी रिचार्ज कराना होगा। जैसे ही बैलेंस खत्म होने वाला रहेगा, उपभोक्ताओं को उनके मोबाइल पर मैसेज मिलेगा। अगर उपभोक्ता रिचार्ज नहीं कराते है तो उनकी बिजली काट दी जायेगी। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
पहले चरण में रांची के 30 हजार घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जायेंगे। इसकी शुरुआत मेन रोड और अपर बाजार इलाके से होगी। करीब साढ़े तीन लाख घरों में मुफ्त में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने की प्लानिंग है। स्मार्ट मीटर के लगते ही बिजली बिल मिलने का झंझट खत्म हो जायेगा। स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगवाने के लिए जल्द ही उपभोक्ता बिजली विभाग की वेबसाइट पर आॉनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बीते कई वर्षों से वर्ल्ड बैंक की मदद से झारखंड में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का काम चल रहा है।
प्रीपेड मीटर उपभोक्ता के मोबाइल एप से जुड़ा रहेगा। एप को उपभोक्ता गूगल प्ले स्टोर से डाउन लोड कर सकेंगे। सूत्रों के अनुसार इस पर उपभोक्ता को मौजूद रीडिंग, शेष बिजली बिजली बिल की भी जानकारी मिलती रहेगी।
इसे भी पढ़ें :एक नजर में देखें हटाए गए सरकारी वकीलों की लिस्ट…
इसे भी पढ़ें :स्कूल में छुट्टी को लेकर झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, जान लें नियम वरना…
इसे भी पढ़ें :सिन्हा कोप भवन में, अग्रवाल ट्रेसलेस…
इसे भी पढ़ें :अग्रवाल और सिन्हा हेमंत की सरकार गिराएंगे क्या…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बिहार-झारखंड में फिर लहराया Reliance Jio का परचम, मई में जोड़े सवा 5 लाख से ज्यादा कस्टमर
इसे भी पढ़ें : कुख्यात गेंदा सिंह, राशिद अंसारी और अली खान पर लगा CCA… देखें
इसे भी पढ़ें : जलावन लाने गई एक मां का क्या कर डाला अंजाम, देखें…












