कुख्यात गेंदा सिंह, राशिद अंसारी और अली खान पर लगा CCA… देखें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची सेंट्रल जेल में बंद तीन कुख्यात गुंडों पर CCA ( क्राइम कंट्रोल एक्ट) लगाया गया है। गुंडा एक्ट लगने के बाद इन तीनों गुडों को आगामी 12 महीने तक जेल में ही निरूद्ध रखा जायेगा। रांची के डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने अपनी शक्ति का इस्तेमाल करते हुये यह कर दिखाया है। रांची डीसी को यह ताकत झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम 2002 के तहत दी गई है। डीसी ने यह शक्ति हासिल करने के लिये सरकार से अनुरोध किया था। गहन चिंतन मंथन के बाद गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अगले तीन महीने के लिये रांची के डीसी को CCA लगाने की ताकत दे दी है। इस शक्ति का इस्तेमाल करते हुये सबसे पहले डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने कुख्यात गेंदा सिंह उर्फ विजय सिंह, राशिद अंसारी और अली खान के खिलाफ CCA लगाया है। रांची पुलिस ने इन तीनों गुंडों के कारनामे का जिक्र करते हुये डीसी को पत्र लिखा था। वहीं अंदेशा जताया था कि इन तीनों के जेल से बाहर आने पर समाज को खतरा हो सकता है।

रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के गुंदू दसमाइल बस्ती में रहनेवाले कुख्यात गेंदा सिंह उर्फ विजय सिंह वर्तमान में रांची सेंट्रल जेल में बंद है। हत्या, रंगदारी और जमीन पर पोजिशन दिलाने से लेकर कब्जा करना इसकी फितरत है। गेंदा सिंह के 13 गुर्गें में मन में पुलिस का कोई डर भय नहीं है। वहीं राजधानी के अलग अलग इलाकों में संगीन वारदातों को अंजाम देता रहता है। गेंदा सिंह के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में 12 संगीन मामले दर्ज है। वहीं 7 सनहा भी अंकित है। कुछ दिन पहले उसने एक जमीन माफिया से नाजायज वसूली की है। इस माफिया को जेल गेट पर बुलाया गया था। वहीं गुंडा एक्ट की सजा पाने वाला राशिद अंसारी भी वर्तमान समय में रांची सेंट्रल जेल में बंद है। वह हत्या के एक मामले में बंद है। वह जेल में बंद रहते हुये बाहर के व्यपारियों और कारोबारियों से रंगदारी वसूलने में मशगूल है। डोरंडा थाना क्षेत्र के दर्जी मोहल्ला में रहनेवाला राशिद अंसारी के खिलाफ राजधानी रांची के डोरंडा, सुखदेवनगर एवं लोअर बाजार थाने में करीब 9 संगीन मामले दर्ज है। उसके खिलाफ 7 सनहा भी अंकित है। वहीं डोरंडा थाना क्षेत्र के बेलदार मोहल्ला में रहनेवाले अली खान पर भी CCA लगाया गया है। वह एक कुख्यात अपराधी है। वह हत्या के एक मामले में रांची सेंट्रल जेल में बंद है। अली खान राजधानी के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में ज्यादा एक्टिव रहता है। अली खान अपने गुर्गे की मदद से व्यवसायी और कारोबारियों से रंगदारी वसूलता है। वहीं रंगदारी नहीं देने वाले को तरह तरह से डराते हड़काते रहता है। अली खान के खिलाफ केवल एयरपोर्ट थाने में 8 संगीन मामले दर्ज है। वहीं 9 सनहा भी दर्ज है।

गुंडा एक्ट की सजा पाने वाले तीनों अपराधी चाहे तो जेल अधीक्षक के माध्यम से अपनी बात गृह विभाग के प्रधान सचिव तक ले जा सकता है। वहीं परामर्शी परिषद तक अपील कर सकता है।

इसे भी पढ़ें : वर्चस्व और प्रतिशोध की आग में जल गया टिंकू, SSP ने खोले राज… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : जलावन लाने गई एक मां का क्या कर डाला अंजाम, देखें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक शक और उजड़ गया परिवार…

UP : यूपी के बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन थाना...

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से छिनतई करने वाले धरा गये…

Ranchi : रांची के हरमु बाईपास रोड पर मॉर्निंग...

हजारीबाग में अब अपराधियों की रातें बेचैन…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग में कभी अंधेरा होते ही...

झारखंड की तिजोरी मजबूत करने की तैयारी…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में वित्त...