spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

अग्रवाल और सिन्हा हेमंत की सरकार गिराएंगे क्या…देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi (Neeraj Thakur): हेमंत सरकार को गिराने के खेल में जानकारी रखने वाले एक हस्ती का दावा है कि पूरे परदे के पीछे केवल दो लोग हैं। इसमें एक अग्रवाल और दूसरा सिन्हा है। पूरा फिल्डिंग सेट हो चुका था, कई विधायक बिकने को तैयार हो चुके थे। खरीदार भी तैयार बैठे थे। बिकाऊ विधायकों को अलग-अलग स्टेट में कुछ दिन पहले बुलाया गया था। लेकिन कल बंगाल में कांग्रेस के तीन विधायकों के पकड़े जाने के कारण खेल में फिलहाल ग्रहण लग गया। भारी भरकम मोटी रकम बाई रोड अलग-अलग जगहों पर ले जाई गई है।

सरकार गिराने में लगे उक्त दोनों शख्श अपने अपने कारनामे को लेकर झारखंड में बेखूबी जाने जाते हैं। इसमें से एक की धाक सत्ता के गलियारे में खूब है। अग्रवाल और सिन्हा के अनेक कहानी हैं। इन दोनों के रहमो करम पर कई लोग खूब फले फूले। इनमें कुछ गिने चुने पत्रकार भी हैं, जिनकी तकदीर रातों रात बिल्लुक बदल गई। सिन्हा के माया जाल में जकड़े एक पत्रकार का चेहरा जब बेनकाब हुआ तो उसे रांची तक छोड़ना पड़ा। अग्रवाल और सिन्हा का झारखंड के कई शहरों में ठिकाने हैं, चंद घंटों में ही एक शहर से दूसरे शहर तक उड़ान भरने का दमखम रखने वाले इन दोनों के ताल्लुकात कई रसुखदार लोगों के साथ है।

इधर, प्रचूर टका के साथ हावड़ा में धरे गये कांग्रेस के तीन MLA इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी को निलंबित कर दिया गया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की पहल पर यह फौरी कार्रवाई की गई। क्रमशः जामताड़ा, खिजरी और कोलेबिरा के MLA इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी के खिलाफ रांची के अरगोड़ा थाने में भी FIR दर्ज कराया गया है। यह FIR बोकारो बेरमो के विधायक अनूप सिंह ने दर्ज कराया है। उनका दावा है कि हेमंत सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है। उन्हें भी बंगाल आने का न्योता दिया गया था। उन्हें सरकार गिराने के बदले 10 करोड़ रुपए और नई सरकार में मंत्री पद का ऑफर दिया गया था। वहीं प्रति विधायक लाने पर भी 10 करोड़ देने की बात कही गई।

वहीं झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने साझा तौर पर कहा कि भाजपा सत्ता हासिल करने की खातिर यह सबकुछ कर रही है। वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा है कि धन, बल और साजिश कर भाजपा सत्ता पर काबिज होना चाहती है। यह लोकतंत्र के लिये अच्छा संकेत नहीं है। लगातार इस तरह की कोशिश देश भर में हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में कांग्रेस विधायकों का यह सब कुछ इसी तरह चलता रहा तो उन्हें पार्टी से निष्काषित भी किया जायेगा। झारखंड की राजनीति में हलचल बहुत तेज है।

कोलकाता के हावड़ा में शनिवार रात झारखंड के तीन कांग्रेस विधायकों के नोटों के बंडल के साथ पकड़ा जाना सबको चौंका गया, पर अबतक जब्त रूपये को लेकर किसी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आने से भी लोग दंग हैं। कल हावड़ा की एसपी ने कहा था कि टका इतना ज्यादा है कि नोट गिनने की मशीन मंगाई जा रही है। अबतक जब्त रुपये के बारे में जो बातें सामने आ रही है, उतना नोट खुली आंखों से देख बताया जा सकता था।  वैसे सरकार गिराने की यह कोशिश कोई नई नहीं है। पहले भी दो दफा ऐसी कोशिश हो चुकी है। इससे पहले भी अनूप सिंह ने राजधानी के कोतवाली थाना में पिछले साल एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें विधायकों की खरीद-फरोख्त का भी आरोप लगाया गया था।

इसे भी पढ़ें : ‘मेरा बॉयफ्रेंड-मेरा बॉयफ्रेंड’… बोल लड़कियों के बीच झोटा-झोटी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :CWG 2022 में जेरेमी ने भारत को दिलाया दूसरा Gold Medal

इसे भी पढ़ें :CWG 2022 : वेटलिफ्टिंग में गुरुराज ने भारत को दिलाया दूसरा मेडल, जीता ब्रॉन्‍ज

इसे भी पढ़ें :दिल्ली-देवघर विमान सेवा आज से शुरू

इसे भी पढ़ें :विचाराधीन कैदियों की रिहाई प्रक्रिया तेज करने का पीएम ने न्‍यायपालिका से किया आग्रह

इसे भी पढ़ें :12 वीं पास के लिए निकली है वैकेंसी, 38000 मिलेगी सैलरी 

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...