Bihar : 60 साल की सुरती देवी को हैवानों ने जीने नहीं दिया। वासना की गंदी नाली के कीड़े मकोड़ों ने उसे बेरहमी से मार डाला। सुरती अपने बगीचे में ही जलावन की लकड़ी लाने गई थी। यह उसका रोज का काम था। पर उस रोज वह वापस घर नहीं लौटी। बेटे ने उसे बगीचे में जाकर देखा। वहां जो देखा, उसके होश उड़ गए। उसकी मां खून से लथपथ अचेत पड़ी हुई थी। उसे बड़ी बेरहमी से धारदार हथियार से मारा गया था। यह घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे नागेंद्र पंडित ने अज्ञात अपराधियों पर हत्या करने का केस दर्ज कराया था। एसडीपीओ सदर राघव दयाल ने मामले को काफी गंभीरता से लिया। इसके लिए उन्होंने एक स्पेशल टीम का गठन किया। टीम ने जांच शुरू की। मिले एक क्लू के आधार पर पुलिस ने कांड में शामिल 2 अपराधियों को धर दबोचा। वहीं 3 अब भी फरार हैं। उनकी तलाश जोर शोर से की जा रही है। पकड़े गए संदेही गुनहगारों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उन्होंने जब अपना मुंह खोला तो उसे सुन पुलिस भी दंग रह गई। सबने उम्रदराज सुरती देवी से गैंगरेप करने का प्लान बनाया था। प्लान में नाकाम होने पर उसे मार डाला।
एसडीपीओ सदर राघव दयाल ने कांड का खुलासा करते हुए बताया कि गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के सहदुल्लापुर की रहने वाली सुरती देवी का शव मठ के पास स्थित बगीचे में बने एक खुले बाथरूम से मिला। उसके बेटे ने थाने में शिकायत की थी। पुलिस तहकीकात में उसी गांव का रहने वाला गुड्डू कुमार संदेही गुनहगार निकला। उसकी निशानदेही पर बिदुपुर का रहने वाला उसका साथी राज कुमार भी धरा गया। गुड्डू कुमार दागी किस्म का युवक है। उसके खिलाफ पहले ही गंगा ब्रिज थाने में दो मामले दर्ज हैं। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। यह मामला बिहार के हाजीपुर से उछल कर सामने आया है।
इसे भी पढ़ें : खूब खरी खोटी सुननी पड़ी थानेदार को, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें : एक नजर में देखें हटाए गए सरकारी वकीलों की लिस्ट…
इसे भी पढ़ें :स्कूल में छुट्टी को लेकर झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, जान लें नियम वरना…
इसे भी पढ़ें :सिन्हा कोप भवन में, अग्रवाल ट्रेसलेस…
इसे भी पढ़ें :खूंटी में पहली बार उछला बालू माफिया का नाम… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :प्रेमी देखता रह गया, प्रेमिका के साथ तमंचा दिखा मनचलों ने कर दिया कांड…






