Mainpuri : देशभर में वायरल हुई मैनपुरी की सीता… जानें क्यों

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : यूपी के मैनपुरी(Mainpuri) के देवगंज गांव से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जो इस दौर में मिसाल बन गई है। खाते में अचानक करीब 10 करोड़ रुपये दिखने के बाद भी सीता देवी का ईमान नहीं डगमगाया। बीते 24 मार्च को जब सीता देवी अपने बेटे के साथ बैंक ऑफ इंडिया की सुल्तानगंज शाखा में बैलेंस चेक करने पहुंचीं, तो स्क्रीन पर दिखी रकम ने उनके होश उड़ा दिये जो 9,99,49,588 रुपये थे। पहले उन्हें यकीन नहीं हुआ, दोबारा चेक किया… लेकिन रकम वही थी। नवरात्र के चलते बैंक बंद था।

मैनपुरी (Mainpuri) से वायरल हुआ वीडियो

ऐसे में सीता देवी ने ATM स्क्रीन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो में उन्होंने साफ कहा “हमें यह पैसा नहीं चाहिये, जिसका है वो वापस ले जाये।” वीडियो वायरल हुआ… और मामला सीधे RBI तक पहुंच गया। जांच शुरू हुई। बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी गांव पहुंचे। जब खाते की बारीकी से जांच की गई तो सच्चाई सामने आई कि खाते में असल में कोई करोड़ों रुपये नहीं थे। यह सिर्फ तकनीकी गड़बड़ी थी, जो लोन अकाउंट पर लगे “लियन” की वजह से दिख रही थी। असल बैलेंस?
सिर्फ 61,512 रुपये 75 पैसे था।

खाते में अचानक दिखने लगे करोड़ों रुपये

अधिकारियों ने साफ किया कि 21 मार्च से 29 मार्च तक खाते में कोई संदिग्ध लेनदेन नहीं हुआ। लेकिन इस पूरे मामले में जो सबसे बड़ी बात सामने आई, वो है सीता देवी की ईमानदारी। जहां करोड़ों देखकर लोग फिसल जाते हैं, वहां उन्होंने एक रुपये तक छूने से इनकार कर दिया।

mainpuri news 10 crore sita devi
देशभर में वायरल हुईं सीता
VIDEO: रातों-रात करोड़पति बन गई यूपी की महिला, खाते में आ गए 10 करोड़ रुपये, बोली-नहीं चाहिए
अचानक महिला के खाते में दिखने लगे करीब 10 करोड़ रुपये

 

इसे भी पढ़े :टूट सकते हैं गर्मी के रिकॉर्ड, Report में सामने आये खतरनाक संकेत…

इसे भी पढ़े :Middle berth : ट्रेन में मिडिल बर्थ कब खोल सकते हैं… जानें

इसे भी पढ़े :Promotion : 39 अधिकारियों को मिला प्रमोशन

इसे भी पढ़े :Nitish Kumar ने दिया इस्तीफा

इसे भी पढ़े :Iran–Israel : ईरान–इजरायल तनाव के बीच बाबा वेंगा की भविष्यवाणी फिर वायरल…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ट्रैफिक जवानों को नहीं लगेगी गर्मी! ‘कूलिंग जैकेट’ का ट्रायल शुरू…

Ranchi : राजधानी रांची में बढ़ती भीषण गर्मी अब...

ATM में फंसा कार्ड, “मददगार” निकला मास्टरमाइंड, लगा करारा झटका…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण के मयुरहंड थाना...

चौपारण में ICAR की पहल से बदलेगा खेती का गणित… जानें कैसे

Chouparan(Krishna Paswan) : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के...

बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, मॉक ड्रिल के निर्देश

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में समाहरणालय स्थित SP कार्यालय...