Bihar : बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था(Bihar Administrative Service Promotion) को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के कुल 39 अधिकारियों को प्रोन्नति(Promotion) दी गई है।
इस फैसले के तहत इन्हें मिला Promotion
- 9 अधिकारियों को अपर सचिव से विशेष सचिव बनाया गया है
- 11 अधिकारियों को संयुक्त सचिव से अपर सचिव पद पर पदोन्नत किया गया है
- वहीं 13 अधिकारियों को अपर सचिव से संयुक्त सचिव के पद पर प्रमोशन मिला है
सरकार का यह कदम प्रशासनिक ढांचे को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। प्रमोशन के साथ ही इन अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी, जिससे विभागीय कामकाज में तेजी आने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें : 9 IAS अधिकारियों के तबादले, किन्हें क्या मिली जिम्मेदारी…
इसे भी पढ़ें : Junior Doctors की अनिश्चितकालीन हड़ताल इस रोज से…






