Kohramlive : मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच Iran-Israel और United States के बीच टकराव खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। खबरों के मुताबिक ईरान(Iran) ने दक्षिणी इजरायल के Dimona और Arad शहरों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। इन हमलों में कई लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। डिमोना का नाम इसलिये भी चर्चा में है क्योंकि यह इजरायल के बेहद गोपनीय न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर के करीब स्थित है। इसी वजह से वैश्विक स्तर पर परमाणु युद्ध की आशंकाओं को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इन घटनाओं के बीच बुल्गारिया की प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की भविष्यवाणी(Baba Vanga’s prediction) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
Iran-Israel और United States के बीच टकराव
बताया जाता है कि उन्होंने वर्ष 2026 में एक बड़े वैश्विक युद्ध की आशंका जताई थी। उनकी कथित भविष्यवाणी के अनुसार, पूर्वी क्षेत्र में एक बड़ा और विनाशकारी युद्ध शुरू हो सकता है, जो धीरे-धीरे दुनिया के अन्य हिस्सों में फैल सकता है। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी(Baba Vanga’s prediction) के अनुसार इस संभावित युद्ध का सबसे अधिक असर दुनिया के पश्चिमी हिस्सों पर पड़ सकता है। कथित तौर पर उन्होंने एक बड़े परमाणु विस्फोट की भी बात कही थी, जिसके कारण वैश्विक शक्ति संतुलन बदल सकता है और बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हो सकता है।
कुछ लोग उनकी भविष्यवाणी को मौजूदा हालात से जोड़कर देख रहे हैं। दावा किया जाता है कि मार्च-अप्रैल 2026 के आसपास बड़े देशों के बीच सीधा टकराव हो सकता है, जिसमें Russia और United States जैसे शक्तिशाली देश आमने-सामने आ सकते हैं। ऐसी स्थिति में यूरोप को सबसे ज्यादा नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
क्यों चर्चा में रहती हैं बाबा वेंगा?(Baba Vanga’s prediction)
बाबा वेंगा का जन्म बुल्गारिया में हुआ था और 12 साल की उम्र में उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। उनसे जुड़ी कई भविष्यवाणियां(Baba Vanga’s prediction) अक्सर चर्चा में रहती हैं। कुछ लोग दावा करते हैं कि उन्होंने September 11 attacks और Dissolution of the Soviet Union जैसी घटनाओं की भी भविष्यवाणी की थी, हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों को लेकर कई दावे प्रमाणित नहीं हैं और इन्हें तथ्यात्मक घटनाओं की तरह नहीं बल्कि दावों के रूप में ही देखा जाना चाहिये।

इसे भी पढ़े :Hanuman jayanti : कब है हनुमान जयंती? जानिये तिथि, शुभ योग और पूजा विधि…
इसे भी पढ़े :Hormuz संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, अब इस नियमों में ढील
इसे भी पढ़े :हरमू के जर्जर Flat बने खतरा और अपराध का अड्डा…
इसे भी पढ़े :Junior Doctors की अनिश्चितकालीन हड़ताल इस रोज से…
इसे भी पढ़े :9 IAS अधिकारियों के तबादले, किन्हें क्या मिली जिम्मेदारी…






