spot_img
spot_img
spot_img

Sinus एलर्जी या बीमारी, क्‍या है लक्षण, कैसे मिलेगा लाभ, यहां पढ़ें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • सर्दियों में बढ़ जाता है Sinus का प्राब्‍लम
  • नाक का बोन बढ़ने या टेढ़ा होने से होती है यह बीमारी
  • सामान्‍य रूप से माना जाता है एक प्रकार की एलर्जी
  • घरेलू बचाव के उपाय पर भी दें ध्‍यान

Sinus सिर्फ एक एलर्जी हैं या बीमारी?

सेहत के हिसाब से देखें तो सामान्‍य रूप से Sinus को एक एलर्जी माना जाता है। जिन्‍हें भी इसकी परेशानी होती है, उन्हें धूल, मिट्ठी, धुंआ आदि की वजह से सांस लेने में परेशानी होती है। अपडेट चिकित्‍सा विज्ञान की दृष्टि से देखें, तो Sinus सिर्फ एलर्जी नहीं है। यह नाक की मुख्य बीमारी है, जो मुख्य रूप से नाक की हड्डी के बढ़ने या तिरछी होने की वजह से होती है। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में नाक की यह समस्या काफी तेज़ी से फैल रही है। यह परेशानी 8 में से एक व्यक्ति में देखने को मिलती है। ये आंकड़े Sinus की स्थिति को बयां करने के लिए पर्याप्‍त है। अधिकतर लोग इसके लक्षणों की पहचान ठीक से नहीं कर पाते हैं और इसी कारण उनकी परेशानी बढ़ जाती है।

इसे भी पढ़ें :झारखंड के एक और नेता को Corona, चतरा सांसद हुए पॉजिटिव

क्या है Sinus

सर्दियों के मौसम में साइनस की दिक्कत ज़्यादा बढ़ जाती है। साइनस की वजह से शरीर में बलगम जमने लगता है, जिससे पूरे समय सिर में दर्द रहता है। सांस लेने में तकलीफ होती है। साइनस की समस्या 4 हफ्तों या उससे ज्यादा समय तक भी बनी रह सकती है। घरेलू तरीकों से भी इस समस्या से आराम मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें :Iodine की कमी से हो सकती है गंभीर बीमारियां

 ये हैं प्रमुख लक्षण 

सिरदर्द : यह साइनस का प्रमुख लक्षण है। सिरदर्द होता है और इसके लिए सिरदर्द की दवाई लेनी पड़ती है।

नाक में भारीपन : इस स्थिति में नाक में भारीपन महसूस होता है। काम करना मुश्किल हो जाता है।

खांसी होना : साइनस होने पर कुछ लोगों को खांसी भी हो सकती है।

चेहरे पर सूजन : अगर चेहरे पर नाक के आसपास के हिस्से में सजून आ जाए तो जांच करानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें :Ajwain के सेवन से करें बीमारियों की छुट्टी, ऐसे बनाएं अजवाइन…

Sinus का इलाज

भाप लेना : साइनस या ज़ुकाम होने पर भाप लेने से फायदा मिलता है। एक बर्तन में गर्म पानी कर इसमें पेपरमिंट और रोज़मेरी ऑयल की तीन बूंदें और नीलगिरी के तेल की 2 बूंदे डालें। तौलिए से ढक कर इस पानी से भाप लें। इससे बंद नाक खुल जाएगी और हल्का महसूस होने लगेगा।

हल्दी और अदरक की चाय : हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं। हल्दी और अदरक की चाय बलगम को पतला करने में मदद करती है।

इसे भी पढ़ें :पलामू Police की सफलता, बाइक चोरों और अफीम तस्करों को पकड़ा

तीखी चीज़े : मिर्च में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो बलगम बाहर निकालने में मदद करते हैं। सेब का सिरका और नींबू के रस में हॉर्सरैडिश मिलाकर लेने से भी साइनस की समस्या में राहत मिल सकती है।

 इन चीज़ों से करें परहेज़

खाने-पीने की कुछ ऐसी चीज़ें भी है, जो साइनस की समस्या को बढ़ा सकती है। तलाभुना, मसालेदार और चावल जैसी चीज़ें स्थिति को और ख़राब कर सकती है। जिन लोगों को साइनस है, उन्हें विटामिन-ए युक्त चीज़ें ज्यादा खानी चाहिए। साथ ही उन्हें आइसक्रीम, चीज़ और दही खाने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें :Cancer की बढ़ती दर को रोकें, इन आदतों को आज ही…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...