spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Dhoni के फार्म हाउस में फुदकते नजर आएंगे ‘कड़कनाथ’

Date:

spot_img
spot_img

रांची : Dhoni के फार्म हाउस में फुदकते नजर आएंगे कड़कनाथ : इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धौनी हमेशा कुछ न कुछ अलग करते हैं। किक्रेट के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी उनकी रुचि और दीवानगी ही उन्हें औरों से अलग बनाती है। इस कारण वे हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार वे चर्चा में आए हैं अपने पशु प्रेम और व्यवसाय की समझ की वजह से।

रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धौनी का राजधानी रांची स्थित सिमलिया में बड़ा सा फॉर्म हाउस भी है। यहां वे छोटे स्तर पर ही सही पर खेती भी कर रहे हैं। अब उन्होंने अपने फॉर्म हाउस में नए मेहमान को बुलाने की तैयारी कर ली है। ये मेहमान आएंगे झाबुआ से। थांदला के पास रूंडीपाड़ा झाबुआ से धोनी अपने फॉर्म हाउस में 2000 कड़कनाथ चूजे मंगा रहे हैं। जी हां, अब अपने माही कड़कनाथ का पालन-पोषण करेंगे और इससे छोटा व्यवसाय भी करेंगे।

काले रंग के होते हैं कड़कनाथ चूजे

कड़कनाथ चटख काले रंग के मुर्गे की प्रजाति है। इसकी चोंच, कलंगी, नाखून, चमड़ी और जबान भी काली होती है। ये औषधीय गुणों वाले होते हैं। इसमें प्रोटीन काफी ज्यादा और वसा कम होते हैं। इसके ओरिजनल ब्रीड की तलाश में लोग झाबुआ पहुंचते हैं। झाबुआ को इसका जीआई टैग भी मिल चुका है।

इसे भी पढ़ें : पलामू Police की सफलता, बाइक चोरों और अफीम तस्करों को पकड़ा

15 दिसंबर तक मिल सकती है डिलीवरी

आशीष कड़कनाथ मुर्गीपालन सहकारी संस्था के विनोद मेड़ा को उनके यहां से 2000 चूजों का ऑर्डर मिला है। विनोद 15 दिसंबर को इसकी डिलीवरी देने रांची आएंगे। विनोद इस ऑर्डर के सिलसिले में वे तीन-चार महीनों से रांची के डॉ एसएस कुल्डु के संपर्क में थे। डॉ कुल्डु ने ही धोनी को इसके लिए राजी किया। धोनी के लिए प्रोडक्शन में पूरी सावधानी रखी है। एक महीने का चूजा 130 रुपए में बिकता है। धौनी ने दो हजार चूजों का ऑर्डर दिया है

धोनी काफी पुराने दोस्त हैं डॉ. कुल्डु

वेटरनरी प्रोफेशन से जुड़े डॉ. कुल्डु और धोनी के पुराने दोस्त हैं। धोनी ने कड़कनाथ लेने की इच्छा जताई और ये काम उनके जिम्मे किया। झाबुआ कृषि विज्ञान केंद्र में एक वैज्ञानिक उनके पुराने परिचित हैं। उनके माध्यम से विनोद से संपर्क हुआ। इसके साथ ही जल्द धोनी के फॉर्म हाउस में ये कड़कनाथ चूजे फुदकते हुए नजर आएंगे।

इसे भी पढ़ें : रांची में Train के आगे कूद कर युवक ने की आत्महत्या

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...

 झारखंड बंद में कहीं बाजार बंद तो कहीं चक्का जाम…

Ranchi : JPSC-JSSC और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

विधानसभा में CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, परीक्षा होगी रद्द…

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों की नजर जिस...

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: