30 जुलाई से शुरू होगा श्रावणी मेला, सरकार ने किये कई बड़े बदलाव…

Date:

spot_img
spot_img

Deoghar : विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर शनिवार को देवघर परिसदन में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। मंत्री सुदिव्य कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 28 जुलाई तक हर हाल में सभी तैयारियां पूरी कर ली जायें, ताकि 30 जुलाई से शुरू होने वाले मेले में श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। मंत्री ने साफ कहा कि इस बार श्रावणी मेले के दौरान आउट ऑफ टर्न VIP और VVIP दर्शन पूरी तरह बंद रहेंगे। उनका कहना था कि बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले हर श्रद्धालु को समान सुविधा और सुरक्षित जलार्पण का मौका मिलना चाहिये।

पहले से बड़ी होगी टेंट सिटी, बढ़ेंगी सुविधायें

बैठक में तीन टेंट सिटी को पहले से अधिक क्षमता के साथ तैयार करने के निर्देश दिये गये। साथ ही पेयजल, शौचालय, स्नानगृह, मिस्ट कूलिंग, इंद्र वर्षा, साफ-सफाई, कूड़ेदान और रोशनी की व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। देवघर से बासुकीनाथ तक यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिये गये।

AI तकनीक से होगी मेले की निगरानी

इस बार श्रावणी मेला पूरी तरह हाईटेक होगा। मेले में AI आधारित इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम, फेस रिकॉग्निशन कैमरे, AI ट्रैफिक मैनेजमेंट, ड्रोन निगरानी, ANPR कैमरे और QR कोड आधारित फीडबैक सिस्टम का इस्तेमाल किया जायेगा। श्रद्धालु QR कोड स्कैन कर सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे, जिसका त्वरित समाधान किया जायेगा। मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि श्रावणी मेला झारखंड की पहचान है। ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें, ताकि बाबा नगरी आने वाला हर श्रद्धालु बेहतर अनुभव और मधुर स्मृतियों के साथ अपने घर लौटे। अगले समीक्षा बैठक में तैयारियों की फिर से समीक्षा की जायेगी।

इसे भी पढ़ें : सरकार से बातचीत के बाद CJP का बड़ा ऐलान… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन… देखें

इसे भी पढ़ें : कल रांची में लागू रहेगी धारा-163… जानें कहां-कहां

इसे भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर का वीडियो… देखें

इसे भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM का एक्शन, SDO हटे, DSP वेटिंग फॉर पोस्टिंग…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बॉलीवुड सितारों का रिएक्शन… देखें

New Delhi : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के...

पुलिस ने समझाया, फिर भी का’ट डाला…

Dumka : दुमका के मसलिया थाना क्षेत्र के जामजोरी...