New Delhi : दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आखिरकार समाप्त हो गया। शनिवार को केंद्र सरकार के साथ तीसरे दौर की वार्ता सफल रहने के बाद CJP ने तत्काल प्रभाव से धरना वापस लेने का ऐलान किया। संगठन ने देशभर से पहुंचे प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्वक अपने-अपने घर लौटने की अपील भी की।
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने CJP के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की। बैठक के बाद जेपी नड्डा ने कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गये पांच-सूत्रीय शिक्षा सुधार चार्टर पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि आंदोलन के दौरान दर्ज मामलों की FIR की प्रतियां उपलब्ध कराई जायेंगी, प्रदर्शनकारियों पर कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी और नियमों के तहत अधिकतम संभव मुआवजा दिया जायेगा।
वहीं, CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि सरकार के साथ लगातार तीन दौर की सकारात्मक बातचीत के बाद आंदोलन समाप्त करने का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि संगठन की प्रमुख मांगों पर सरकार ने सकारात्मक रुख अपनाया है, जिसके बाद धरना समाप्त करने का निर्णय लिया गया।
#WATCH दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के डेलीगेशन से बातचीत के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, “आज हमारी लंबी बातचीत हुई। वे एक लिखा हुआ ड्राफ्ट लाए थे जिसमें उन्होंने आंदोलन में चल रहे केस के बारे में 4 पॉइंट्स रखे थे। इसके साथ ही, हमने बाकी 2 मांगों पर भी बात की: कोई बदले की… pic.twitter.com/rESCGK2Ozx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2026
#WATCH दिल्ली: सरकार के साथ बातचीत के बाद कॉकरोच जनता पार्टी(CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, “कॉकरोच जनता पार्टी यह ऐलान करती है कि हम अच्छी नीयत से आंदोलन वापस ले रहे हैं, इस समझ के साथ कि तय शर्तों को तय टाइमलाइन के अंदर पूरा किया जाएगा।” pic.twitter.com/1KFob83trX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2026
इसे भी पढ़ें : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन… देखें
इसे भी पढ़ें : कल रांची में लागू रहेगी धारा-163… जानें कहां-कहां
इसे भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर का वीडियो… देखें
इसे भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
इसे भी पढ़ें : रांची में फा’यरिंग







