New Delhi : नीट पेपर लीक विवाद और लगातार बढ़ते छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। विडंबना यह रही कि छात्र राजनीति के दौर में जो नेता पेपर लीक के खिलाफ सड़क पर उतरकर आंदोलन करता था, वही करीब तीन दशक बाद इसी मुद्दे पर शिक्षा मंत्री के पद से हट गया।
1997 में पेपर लीक के खिलाफ किया था बड़ा आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान का जन्म 26 जून 1969 को ओडिशा के तालचेर में हुआ। उत्कल विश्वविद्यालय से पढ़ाई के दौरान वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े। साल 1997 में ओडिशा में 12वीं के प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ उन्होंने बड़ा छात्र आंदोलन खड़ा किया। विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में वे खुद घायल हुये थे। उस दौर को छात्र ‘पेपर लीक का दशक’ कहते थे। ABVP से निकलकर धर्मेंद्र प्रधान भाजपा युवा मोर्चा में सक्रिय हुये। वर्ष 2000 में पहली बार विधायक बने, फिर 2004 में लोकसभा पहुंचे। 2012 में राज्यसभा सदस्य बने और 2024 में दोबारा लोकसभा पहुंचे। ओडिशा में भाजपा को मजबूत करने का श्रेय भी उन्हें दिया जाता है।
उज्ज्वला योजना से मिली राष्ट्रीय पहचान
मोदी सरकार में 2014 से उन्होंने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय संभाला। उनके कार्यकाल में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना शुरू हुई, जिसके जरिये करोड़ों गरीब परिवारों तक LPG कनेक्शन पहुंचा। बाद में 7 जुलाई 2021 को उन्हें शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई। शिक्षा मंत्री रहते हुये उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के क्रियान्वयन और डिजिटल शिक्षा पर जोर दिया। लेकिन इसी दौरान NEET-UG पेपर लीक, UGC-NET परीक्षा रद्द, NTA की कार्यप्रणाली और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर सरकार घिरती चली गई। नीट पेपर लीक के बाद छात्रों का आंदोलन लगातार तेज हुआ। विपक्ष ने भी जवाबदेही तय करने की मांग उठाई। बढ़ते राजनीतिक और जनदबाव के बीच आज धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
करोड़ों की संपत्ति के मालिक
2024 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, धर्मेंद्र प्रधान और उनके परिवार की कुल संपत्ति करीब 6.38 करोड़ रुपये है। उनके पास 1.39 करोड़ रुपये की चल और 92 लाख रुपये की अचल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी मृदुला ठाकुर प्रधान के नाम पर 4 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति दर्ज है।
इसे भी पढ़ें : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बॉलीवुड सितारों का रिएक्शन… देखें
इसे भी पढ़ें : पुलिस ने समझाया, फिर भी का’ट डाला…
इसे भी पढ़ें : 30 जुलाई से शुरू होगा श्रावणी मेला, सरकार ने किये कई बड़े बदलाव…
इसे भी पढ़ें : सरकार से बातचीत के बाद CJP का बड़ा ऐलान… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन… देखें







