Dumka : दुमका के मसलिया थाना क्षेत्र के जामजोरी गांव में शनिवार सुबह अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जामताड़ा के फतेहपुर के 42 साल के देवराज दत्ता के रूप में हुई है। वारदात के बाद संदेही गुनहगार सुभाष मुर्मू फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, देवराज दत्ता का सुभाष मुर्मू की पत्नी से लंबे समय से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि वह पिछले तीन दिनों से महिला के घर पर ही रह रहा था। इसी बात को लेकर सुभाष मुर्मू को उस पर शक था।
पुलिस ने समझाया, फिर भी नहीं टला खून-खराबा
शनिवार तड़के गांव में दोनों के बीच विवाद होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। लेकिन कुछ ही देर बाद सुभाष ने पत्नी के सामने ही देवराज पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल देवराज को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता तरुण दत्ता का इल्जाम है कि अवैध संबंध के शक में उनके बेटे की हत्या की गई। वहीं, मसलिया थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अवैध संबंध से जुड़ा प्रतीत होता है। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज थे और वह जेल भी जा चुका था। फिलहाल पुलिस फरार सुभाष मुर्मू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
इसे भी पढ़ें : 30 जुलाई से शुरू होगा श्रावणी मेला, सरकार ने किये कई बड़े बदलाव…
इसे भी पढ़ें : सरकार से बातचीत के बाद CJP का बड़ा ऐलान… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन… देखें
इसे भी पढ़ें : कल रांची में लागू रहेगी धारा-163… जानें कहां-कहां
इसे भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर का वीडियो… देखें







