Ranchi : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) की कृषि एवं अन्य समवर्गी पाठ्यक्रम-2028 परीक्षा को लेकर रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में बीएनएसएस की धारा-163 लागू रहेगी। सदर SDM कुमार रजत के आदेश के अनुसार कल यानी 26 जुलाई को सुबह 7:30 बजे से शाम 6 बजे तक पांच या उससे अधिक लोगों के जुटने, लाउडस्पीकर के इस्तेमाल, हथियार लेकर चलने और किसी भी प्रकार की सभा या प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक रहेगी। DC मंजूनाथ भजंत्री और SSP राकेश रंजन के संयुक्त आदेश पर सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात किये गये हैं। प्रशासन ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे भीड़ न लगायें और जारी निर्देशों का पालन करें।
परीक्षा केन्द्र के नाम
1. CM School of Excellence, Girls’ Bariatu, Opp-HDFC Bank, Ranci-834009
2. St. Jhon’s High School, Karbala Tank Road, Ranchi.
3. St. Paul’s College, Church Road, Ranchi-834001
4. Chhotanagpur Public School, OPP. P.H.E.D office, Booty Road, Ranchi-834012
5. Yogda Satsang Vidyalaya, Jagannathpur, Dhurwa, Ranchi-834004.
6. Marwari+2 High School, Upper Bazar, Pustak Path, Ranchi-834001
7. Ursuline Inter College, Dr. Camil Bulcke Path, Ranchi-834001
8. Gossner college, Centre A, N.M. Horo Marg, Ranchi Sub Center-A-834001.
9. Gossner college, Centre B. N.M. Horo Marg, Ranchi Sub Center-A-834001
10. Ursuline Inter Girl’s High School, Dr Camil Bulcke Path, Ranchi-834001.
11. ST. Paul’s High School, Church, Road, Ranci-834001
इसे भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर का वीडियो… देखें
इसे भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
इसे भी पढ़ें : रांची में फा’यरिंग
इसे भी पढ़ें : पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, बनी स्पेशल STF
इसे भी पढ़ें : छात्रों को मिली मुफ्त साइकिल, शिक्षा तक पहुंच होगी आसान







