दूसरे राज्य में दर्ज वोटर भी अब झारखंड में करा सकेंगे नाम ट्रांसफर… जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी जिलों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि 29 जुलाई तक इन्यूमरेशन फेज के सभी कार्य हर हाल में पूरे किए जायें। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि कई मतदाता झारखंड में रहते हैं, लेकिन उनका नाम बिहार, पश्चिम बंगाल या अन्य राज्यों की मतदाता सूची में दर्ज है। ऐसे मतदाता 5 अगस्त के बाद दावा-आपत्ति अवधि में फॉर्म-8 और घोषणा-पत्र भरकर अपना नाम झारखंड की मतदाता सूची में स्थानांतरित करा सकते हैं।

29 जुलाई तक हर हाल में भर दें इन्यूमरेशन फॉर्म

CEO ने कहा कि अधिकांश पात्र मतदाता फॉर्म जमा कर चुके हैं, लेकिन कई आवेदन हस्ताक्षर नहीं होने या अन्य कारणों से लंबित हैं। सभी पात्र नागरिक जल्द से जल्द हस्ताक्षरित इन्यूमरेशन फॉर्म अपने BLO के पास जमा करें, ताकि उनका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किया जा सके। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों को 1950 टोल फ्री हेल्पलाइन और ECINET के ‘बुक ए कॉल’ पर आने वाली शिकायतों का तुरंत निपटारा करने और कॉल बैक कर यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि मतदाता की समस्या का समाधान हो गया है।

एक व्यक्ति, एक ही विधानसभा में एक वोट

के. रवि कुमार ने कहा कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 के तहत हर पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है, लेकिन यह भी सुनिश्चित किया जाये कि एक व्यक्ति का नाम एक से अधिक विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में दर्ज न हो।

इसे भी पढ़ें : कभी पेपर लीक के खिलाफ खाई लाठी, अब उसी मुद्दे पर गई कुर्सी… कौन हैं धर्मेंद्र प्रधान?

इसे भी पढ़ें : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बॉलीवुड सितारों का रिएक्शन… देखें

इसे भी पढ़ें : पुलिस ने समझाया, फिर भी का’ट डाला…

इसे भी पढ़ें : 30 जुलाई से शुरू होगा श्रावणी मेला, सरकार ने किये कई बड़े बदलाव…

इसे भी पढ़ें : सरकार से बातचीत के बाद CJP का बड़ा ऐलान… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार, इन्हें मिला शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा… जानें

New Delhi : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के...

सब्जी बेची, ई-रिक्शा चलाया… बिहार के झंडू ने बढ़ाया देश का मान

Bihar : बिहार के नालंदा के हरनौत के पैरा पावरलिफ्टर...

बंधक बनाकर राइस मिल में लूट, चौंकाने वाले खुलासे…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी थाना क्षेत्र...

बिरसा जू में पहली बार कृत्रिम हैचिंग से जन्में कोबरा के बच्चे… देखें

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : ओरमांझी के भगवान बिरसा जैविक उद्यान...

CM का एक्शन, SDO हटे, DSP वेटिंग फॉर पोस्टिंग…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...