New Delhi : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। शबाना आजमी, विजय वर्मा, वीर दास, स्वरा भास्कर, वरुण ग्रोवर, प्रियंका चोपड़ा, सोनाक्षी सिन्हा, ट्विंकल खन्ना, नेहा धूपिया, सबा आजाद, अभिषेक बनर्जी समेत कई कलाकारों ने इसे छात्रों के लंबे आंदोलन की जीत बताया। शबाना आजमी ने प्रदर्शनकारी छात्रों की सराहना करते हुये कहा कि यह उनके संघर्ष की दिशा में पहला कदम है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत पर जोर देते हुये कहा, “हमारे युवाओं पर गर्व है। उन्होंने दिखा दिया कि संविधान हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”
किसी ने गाना गाया, किसी ने लिखा- ‘छात्र एकता जिंदाबाद’
अभिनेता विजय वर्मा ने धर्मेंद्र प्रधान की तस्वीर साझा करते हुये फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के गीत “अच्छा चलता हूं… दुआओं में याद रखना” की पंक्तियां लिखीं। वहीं वीर दास ने छात्रों के नाम संदेश देते हुये लिखा, “आप जीत गये हैं, अब जश्न मनाइये।” सबा आजाद ने लिखा, “छात्र एकता जिंदाबाद”, जबकि स्वरा भास्कर ने इसे छात्रों की बड़ी जीत बताया। सोनाक्षी सिन्हा ने जश्न मनाते छात्रों का वीडियो साझा किया, तो वरुण ग्रोवर ने आंदोलन का नेतृत्व करने वाले छात्रों और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुये लिखा कि युवाओं ने सत्ता को झुकने पर मजबूर कर दिया। प्रियंका चोपड़ा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस्तीफे की खबर साझा कर इमोजी के जरिये अपनी प्रतिक्रिया दी।
सोनाक्षी सिंहा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे का जश्न मनाती हुई , वैसे जश्न मनाना लाजमी है , क्योंकि सबसे पहले बॉलीवुड में इन्ही ने आवाज़ उठाई थी , https://t.co/Nj04frUFsR
— Nargis Bano (@Nargis_Bano78) July 25, 2026


इसे भी पढ़ें : पुलिस ने समझाया, फिर भी का’ट डाला…
इसे भी पढ़ें : 30 जुलाई से शुरू होगा श्रावणी मेला, सरकार ने किये कई बड़े बदलाव…
इसे भी पढ़ें : सरकार से बातचीत के बाद CJP का बड़ा ऐलान… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन… देखें
इसे भी पढ़ें : कल रांची में लागू रहेगी धारा-163… जानें कहां-कहां







