Delhi : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लद्दाख के शिक्षाविद् और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने इसे लोकतंत्र की बड़ी जीत बताया है। जंतर-मंतर पर छात्रों के लंबे प्रदर्शन और नीट पेपर लीक विवाद के बीच आये इस घटनाक्रम पर वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। सोनम वांगचुक ने लिखा, “यह लोकतंत्र की जीत है। सीधा लोकतंत्र… जो सड़कों से निकला है। यह शांति, धैर्य और दृढ़ता की जीत है। CJP और देश की Gen Z को बधाई। उन सभी नागरिकों का धन्यवाद, जिन्होंने डर और डर के डर को छोड़कर देश के हर कोने से आवाज उठाई। अब जवाबदेही से सुधार की ओर बढ़ने का समय है।”
गौरतलब है कि नीट पेपर लीक के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सोनम वांगचुक ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर 26 दिनों तक भूख हड़ताल की थी। बाद में केंद्र सरकार के दो केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में उन्होंने अपना अनशन समाप्त किया था।
IT’S A VICTORY OF DEMOCRACY
direct democracy… straight from the streets.
It’s a victory of peace, patience & persévérance.
Congratulations CJP, Gen Z of the nation and thank you all citizens for shedding fear and the fear of fear and rising up from every corner of the nation.… pic.twitter.com/rSLOfvba2R— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 25, 2026
इसे भी पढ़ें : कल रांची में लागू रहेगी धारा-163… जानें कहां-कहां
इसे भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर का वीडियो… देखें
इसे भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
इसे भी पढ़ें : रांची में फा’यरिंग
इसे भी पढ़ें : पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, बनी स्पेशल STF







