देहरादून : शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार को अचानक आग लग गई। दिल्ली से देहरादून जा रही थी ट्रेन। दिल्ली से देहरादून जा रही 02017 अप शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में हरिद्वार के निकट कंसरो स्टेशन के पास आग लगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यह दुर्घटना दोपहर 12 बजे के बाद राईवाला और कंसरो रेलखंड पर हुई। कोच का नंबर है सी-5। आग ने विकराल रूप ले लिया और खिड़की से तेज लपटें निकलने लगीं। जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। एक वरीय पुलिस अधिकारी के अनुसार दुर्घटना में किसी भी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा।
ट्रेन में आग लगने की सूचना मिलते ही आनन-फानन में रेलवे अधिकारियों को अलर्ट किया गया। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद कोच में लगी आग पर काबू पाया। जिस बोगी में आग लगी थी, उसे ट्रेन से काटकर अलग कर दिया गया और ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें : WB Election : यशवंत सिन्हा ने थामा TMC का दामन, केंद्र में रह चुके हैं मंत्री
इसे भी पढ़ें : दिल्ली में बुजुर्ग को मिला धोखा, 1200 किमी पैदल चल पहुंचे धनबाद
इसे भी पढ़ें : फेल करने की धमकी देकर नाबालिग को हवस का शिकार बना रहा था शिक्षक, पिता ने देखा… फिर हुआ ये…
इसे भी पढ़ें : घर से आ रही थी तेज बदबू, खिड़की खोला तो फटी की फटी रह गई सबकी आंखें














