spot_img
spot_img

WB Election : यशवंत सिन्हा ने थामा TMC का दामन, केंद्र में रह चुके हैं मंत्री

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : बीजेपी के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा ने शनिवार को टीएमसी का दामन थाम लिया। उन्होंने पार्टी के दफ्तर जाकर सदस्यता ली। टीएमसी में शामिल होने के बाद यशवंत सिन्हा ने भाजपा पर तंज कसा। साथ ही पीएम मोदी और अमित शाह पर भी कई आरोप लगाये। यहां याद दिला दें कि यशवंत सिन्हा वाजपेयी सरकार में वित्त मंत्री और विदेश मंत्री रह चुके हैं।

कौन हैं  यशवंत सिन्हा

यशवंत सिन्हा मुख्य रूप से पटना के रहने वाले हैं और वहीं से अपनी पढ़ाई लिखाई की। 1958 में पॉलिटिकल साइंस में मास्टर की डिग्री हासिल की। 1960 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल हुए अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्त्वपूर्ण पदों पर रहे। 24 साल से अधिक तक अपनी सेवा दी। यशवंत सिन्हा ने 1984 में भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया और जनता पार्टी के सदस्य के रूप में राजनीति से जुड़ गए। 1988 में उन्हें राज्य सभा सदस्य चुना गया। वहीं, मार्च 1998 में अटल बिहार वाजपेयी की सरकार में उनको वित्त मंत्री बने। लोकसभा में यशवंत सिन्हा हजारीबाग क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। 2004 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हजारीबाग सीट से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, अगले साल ही 2005 में वे फिर संसद पहुंचे। साल 2009 में वे बीजेपी उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

8 चरणों में होगा बंगाल में चुनाव

294 विधानसभा सीटों वाले पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में मतदान कराया जाना है। 27 मार्च को होगा पहले चरण का मतदान। इसके बाद 1 अप्रैल को दूसरे राउंड की वोटिंग होनी है। 6 अप्रैल को तीसरे राउंड की वोटिंग होगी। चौथे चरण की वोटिंग 10 अप्रैल को होनी है। 17 अप्रैल को 5वें चरण की वोटिंग होगी। इसके बाद 22 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में छठे राउंड की वोटिंग होगी। सातवें राउंड का मतदान 26 अप्रैल को कराया जाएगा और फिर दो मई को वोटों की गिनती होगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...