पति-पत्नी समेत तीन बच्चों की फंदे से झूलती मिली लाश
सुपौल : सुसाइड का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला बिहार के सुपौल का है। जहां पति-पत्नी सहित उनके तीन बच्चे फांसी के फंदे पर झूलते मिले। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सुपौल के राघोपुर थाना के गद्दी गांव की है।

इसे भी पढ़ें : पैसे के लेन-देने के विवाद में दोस्त बन गया दुश्मन, रास्ते से ऐसे हटवाया (VIDEO)
शुक्रवार को गांव के मिश्री लाल साह के घर से अचानक तेज बदबू आने लगी। गांव वालों ने मुखिया को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मुखिया ने देर रात 9:00 बजे ग्रामीणों की मदद से मिश्री लाल के घर की खिड़की खोली। खिड़की खुलते ही सबकी आंखें फटी की फटी रह गई। बंद घर में एक साथ परिवार के सभी सदस्य फंदे से लटके मिले। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। रात 12 बजे वीरपुर एएसपी, सुपौल एसपी गांव पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। घटना की जांच के लिए भागलपुर से एफएसएल की टीम को बुलाया गया है।
वहीं गांव के मुखिया की मानें तो मिश्री लाल का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। सभी के मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। लेकिन लोगों का मानना है कि आर्थिक तंगी के कारण पूरे परिवार ने आत्महत्या की होगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें : IAS अधिकारी हर्ष मंगला और नमन प्रियेश लकड़ा का तबादला












