उन्नाव (यूपी) : हमारे समाज में शिक्षक को भगवान से भी ऊपर का दर्जा दिया गया है। मगर एक शिक्षक की घिनौनी हरकत ने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का काम किया है। मामला यूपी के उन्नाव जनपद से सामने आया है, जहां एक नाबालिग छात्रा के साथ पिछले 1 साल से डरा धमकाकर एक शिक्षक दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और किशोरी छात्रा को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।
Read More : राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारी इधर से उधर, जानिए कौन कहां गए
Read More : झारखंड कैबिनेट का फैसला, मंत्रियों का खर्च वहन करेगी सरकार
बता दें कि उन्नाव जनपद के आसीवन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुरवा गांव निवासी 15 साल की एक किशोरी एक स्कूल में 10वीं की छात्रा है। उसको ट्यूशन पढ़ाने के लिए एक शिक्षक उसके घर पर आता था। आरोपी शिक्षक ट्यूशन पढ़ाने के दौरान 1 दिन छात्रा को फेल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद लगातार वह उसके साथ यह घिनौनी हरकत करने लगा। वह हमेशा छात्रा को फेल करने और घटना की जानकारी किसी को देने पर अंजाम भुगतने की धमकी देता था। जिससे छात्रा डर और घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। 5 मार्च को छात्रा के साथ गलत हरकत करते परिजनों ने शिक्षक को देख लिया। पिता ने जमकर कड़ाई से बच्ची से पूछताछ की तो उसने पूरी कहानी पिता से बयां की। जिसके बाद पिता ने पुलिस में इसकी शिकायत करने की ठानी और थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया। थाना स्तर से कार्रवाई नहीं होने पर पिता एसपी से गुहार लगाने पहुंचे। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आसीवन पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर छात्रा को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया। आरोपी शिक्षक का नाम प्रदीप कुमार बताया जा रहा है।












