spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

TMC के दबंग नेता जहांगीर खान लॉकअप में, छुड़ाने के लिये थाने पर हमला!

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : TMC तृणमूल कांग्रेस के दबंग नेता जहांगीर खान को लॉकअप से छुड़ाने की कोशिश में सैकड़ों समर्थकों ने फालता थाने पर धावा बोल दिया। हालांकि पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की मुस्तैदी ने इस पूरे प्रयास को नाकाम कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि फालता के शातोल कोलसा क्षेत्र में जहांगीर खान के आवास के पास अचानक बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे। देखते ही देखते भीड़ ने नारेबाजी शुरू कर दी और थाने की ओर बढ़ने लगी। खुफिया एजेंसियों को पहले ही इस गतिविधि की जानकारी मिल चुकी थी। इसी वजह से प्रशासन ने हालात बिगड़ने से पहले सुरक्षा के व्यापक इंतजाम कर लिये थे।

केंद्रीय बलों ने संभाली कमान, समर्थकों को खदेड़ा

फालता थाना परिसर और आसपास के इलाके में राज्य पुलिस के साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई थी। जैसे ही भीड़ आगे बढ़ी, सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर दिया और मौके से आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस पूरे घटनाक्रम के पीछे जहांगीर खान की पत्नी की भूमिका सामने आई है। FIR में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने समर्थकों को एकजुट करने और थाना घेराव के लिये प्रेरित किया। पुलिस का दावा है कि सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर लोगों को जुटाने का प्रयास किया गया था। उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

नेपाल सीमा के पास हुई थी गिरफ्तारी

जहांगीर खान को बीते 8 जून को भारत-नेपाल सीमा के निकट गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, वह राज्य छोड़ने की फिराक में था। गिरफ्तारी के बाद से ही जांच एजेंसियां उसके आपराधिक और आर्थिक नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हुई हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, जहांगीर खान पर दक्षिण 24 परगना और हुगली नदी के तटीय इलाकों में रंगदारी, जमीन कब्जाने, व्यापारियों को धमकाने और कथित सिंडिकेट संचालन से जुड़े कई गंभीर आरोप दर्ज हैं। जांच एजेंसियों का कहना है कि उसके नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। कई स्थानों पर लगातार छापेमारी भी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : अब दुनिया जानेगी झारखंड के हुनर और परंपरा को…जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : रांची हाई अलर्ट पर, सादे लिबास में घूम रहे खुफिया अफसर… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन के विजन ने बदली गांवों की तस्वीर और तकदीर…

इसे भी पढ़ें : चौपारण के दैहर गांव में शोक, ब्रह्मर्षि समाज के तपेदार का नि’धन…

इसे भी पढ़ें : बनारस से रांची आ रही बस मौ’त से टकराई, मची ची’ख-पुकार…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

परियोजना पर ‘ब्रेक’ लगाने की कोशिश नाकाम, पुलिस पहरे में शुरू हुआ काम…

Lohardaga :  लोहरदगा के कुडू में भारतमाला परियोजना के...

NEET री-एग्जाम के लिये ‘वॉर मोड’ में झारखंड, दाग को धोने की तैयारी…

Ranchi : पिछले साल नीट परीक्षा में हुये पेपर...

बदल रही मंगल की चाल, इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद अलर्ट…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा, साहस,...

अब दुनिया जानेगी झारखंड के हुनर और परंपरा को…जानें कैसे

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में सदियों पुरानी कला,...

रांची हाई अलर्ट पर, सादे लिबास में घूम रहे खुफिया अफसर… जानें क्यों

Ranchi : राज्यसभा चुनाव को लेकर सत्ता के गलियारों...