spot_img

दिल्ली में बुजुर्ग को मिला धोखा, 1200 किमी पैदल चल पहुंचे धनबाद

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

साहिबगंज : नौकरी के नाम पर एक बुजुर्ग दिल्ली में ऐसा छला गया कि घर लौटने के भी पैसे नहीं बचे। बुजुर्ग साहिबगंज के आमडभीठा का रहने वाला है और उसका नाम बर्जोम बामडा पहाड़िया है। एक एजेंट के झांसे में आकर दिल्ली चला गया। सोचा दिल्ली जाकर कुछ पैसे कमाएगा तो हालात सुधरेंगे और दो वक्त की रोटी भी नसीब होगी। जमा किए कुछ पैसे जेब में डाला और चल पड़ा एजेंट के साथ।

दिल्ली पहुंचा तो एजेंट ने छीन लिए उससे सारे पैसे और हो गया रफुचक्कर। बुजुर्ग सन्न रह गया करे भी तो क्या करे, जिसके भरोसे दिल्ली गया वही दगा दे गया। उसके पास इतने भी पैसे नहीं थे कि वो खाने खआ सके और घर वापस लौट सके। फिर उसने पैदल ही घर लौटने की ठानी और रेलवे ट्रैक पकड़ निकल पड़ा अपने घर (साहिबगंज) की ओर।

कई दिनों का पैदल सफर तय करने के बाद बर्जोम पहुंचा धनबाद। वहां उसकी मुलाकात हुई रोटी बैंक के कुछ सदस्यों से। उन्होंने तत्काल बुजुर्ग के लिए खाने-पीने का इंतजाम किया और उसे उसके मंजिल तक पहुंचाने की ठानी। रोटी बैंक के सदस्य ने कहा कि इन्हें बस के माध्यम से घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। बुजुर्ग की पत्नी के अलावा परिवार में और कोई नहीं है।

इसे भी पढ़ें : भाई ने बहन का किया रेप, गांववालों ने कूट-कूटकर पहुंचा दिया यहां…

इसे भी पढ़ें : फेल करने की धमकी देकर नाबालिग को हवस का शिकार बना रहा था शिक्षक, पिता ने देखा… फिर हुआ ये…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मांडर में किसने किया ध’माका, हुआ अरेस्ट… जानें कौन

Ranchi : रांची के मांडर थाना क्षेत्र में बीती...

बेटी की चि’ता सज चुकी थी, तभी आया VIDEO… बोली- मैं जिंदा हूं और…

Bihar : बिहार के समस्तीपुर के भजनगामा गांव में एक...

तमाड़ में हूल दिवस पर वीर शहीदों को नमन…

Ranchi : रांची के तमाड़ में मंगलवार को हूल...

घर-घर पहुंचेंगे BLO, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का सुनहरा मौका…

Garhwa: गढ़वा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

38 साल तक देश की सुरक्षा, अब सम्मान के साथ विदाई…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के CRPF की 172वीं बटालियन...