spot_img

बोकारो में सनसनीखेज वारदात…

Date:

spot_img
spot_img

Bokaro : बोकारो के पेटरवार थाना क्षेत्र में आज एक सनसनीखेज घटना हुई। न्यू बस स्टैंड के समीप भेलवाटांड़ स्थित मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत संचालित सक्षम झारखंड कौशल विकास योजना प्रशिक्षण केंद्र में कार्यरत एक रसोइया की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तहलका मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डीमडीहा गांव निवासी गणेश कपरदार  के रूप में हुई है। वह प्रशिक्षण केंद्र परिसर में रहकर रसोइया का काम करता था। खबर है कि रविवार सुबह करीब 7:45 बजे संस्थान के प्रभारी संजीत कुमार सिंह रसोईघर पहुंचे। रसोईघर बंद मिलने के बाद उन्होंने गणेश की तलाश शुरू की। जब वह उसके कमरे में पहुंचे तो वहां गणेश खून से लथपथ मृत अवस्था में मिला। इसके बाद तत्काल पेटरवार थाना पुलिस को सूचना दी गई।

मौके से मिले खून के निशान, हथियार की तलाश जारी

पुलिस को घटनास्थल से एक हेक्सा ब्लेड और हथौड़ी मिली है। वहीं, हैंडवाश, बेसिन और इलेक्ट्रिक बोर्ड पर खून के निशान पाये गये हैं। हालांकि हत्या में इस्तेमाल किये गये हथियार के बारे में पुलिस ने अभी स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुये बेरमो SDPO रविंद्र कुमार सिंह, पेटरवार के थानेदार राजू कुमार मुंडा, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो, कसमार के थानेदार कुंदन कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की। इसके बाद फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। टीमों ने कमरे और आसपास के इलाके की बारीकी से जांच कर कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाये।

CCTV फुटेज और कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

पुलिस प्रशिक्षण केंद्र परिसर में लगे CCTV कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है, ताकि घटना के समय आने-जाने वाले लोगों की पहचान की जा सके। शुरूआती जांच में पुलिस को धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किये जाने की आशंका है। हालांकि हत्या के कारण और इसमें कितने लोग शामिल थे, इस बारे में अभी आधिकारिक रूप से कोई खुलासा नहीं किया गया है। बेरमो SDPO रविंद्र कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से मिले साक्ष्य, फोरेंसिक रिपोर्ट, CCTV फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल, संस्थान के कर्मचारियों से पूछताछ और उसके व्यक्तिगत संपर्कों की भी जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : स्कूली बच्चों से मा’रपीट और टॉयलेट साफ कराने का इल्जाम…

इसे भी पढ़ें : दुलमी-गोला को चार बड़ी सड़क परियोजनाओं की मंजूरी का दावा…

इसे भी पढ़ें : राजधानी में धारा 163 लागू, बिना अनुमति जुलूस-प्रदर्शन पर रोक…

इसे भी पढ़ें : 35 साल पुराने मंदिर के जीर्णोद्धार की मुहिम शुरू…

इसे भी पढ़ें : ‘भोलानाथ सिंह को हटाओ’ के नारों से गरजा हॉकी स्टेडियम…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सात फेरे के बाद दुल्हन फरार…

Bihar : गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांधी...

CJP की जेपी नड्डा से मुलाकात का दावा, रखी ये तीन मांगे…

Kohramlive : 'चलो संसद' मार्च को लेकर दिल्ली में...

इतिहास की सबसे बड़ी प्राइज मनी! विजेता को मिले ₹481 करोड़…

Kohramlive : फीफा विश्व कप 2026 जीतने के साथ...

11 हजार वोल्ट के हाई-टेंशन तार की चपेट आये स्कूली बच्चे, मची चीख-पुकार…

Khunti : खूंटी के तोरपा थाना क्षेत्र में सोमवार...