spot_img

दुलमी-गोला को चार बड़ी सड़क परियोजनाओं की मंजूरी का दावा…

Date:

spot_img
spot_img

Ramgarh(Prince Verma) : गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के समर्थकों और आजसू कार्यकर्ताओं ने दावा किया है कि उनके लगातार प्रयासों के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने दुलमी और गोला प्रखंड के लिये चार महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना परियोजनाओं को स्वीकृति दे दी है। इस खबर के बाद दोनों प्रखंडों में समर्थकों ने खुशी जताई और इसे क्षेत्र के लिये बड़ी सौगात बताया। दावा किया गया है कि जिन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है, उनमें कुल्ही में लाइट व्हीक्युलर अंडरपास (LVUP), कोइया तालाब पर गार्डवाल एवं गहरीकरण, सोंटई में फ्लाईओवर और बरियातू में फुट ओवरब्रिज (FOB) शामिल हैं।

‘वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी’

सांसद समर्थकों का कहना है कि दुलमी और गोला क्षेत्र के लोग लंबे समय से इन परियोजनाओं की मांग कर रहे थे। कुल्ही में दुर्घटनाओं, सोंटई में जाम, बरियातू में राष्ट्रीय राजमार्ग पार करने की कठिनाई और कोइया तालाब क्षेत्र में कटाव व जलभराव जैसी समस्याएं लगातार बनी हुई थीं। उनका कहना है कि इन मुद्दों को सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने केंद्र सरकार और NHAI के समक्ष लगातार उठाया। सांसद ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और NHAI अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें कीं। समर्थकों का दावा है कि उन्होंने दुर्घटनाओं से जुड़े आंकड़े और स्थानीय समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा तथा जरूरत पड़ने पर क्षेत्र में धरना-प्रदर्शन के माध्यम से भी इस मुद्दे को उठाया।

समर्थकों ने अपनी खुशी का किया इजहार

परियोजनाओं की स्वीकृति की खबर के बाद दुलमी और गोला क्षेत्र में सांसद समर्थकों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताई। कई स्थानों पर मिठाइयां बांटकर स्वागत किया गया। स्थानीय निवासी रोहित महतो ने कहा कि सांसद ने क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता दी। वहीं पूर्व शिक्षक देवकी नंदन महतो, आजसू नेता पंकज कुमार, स्थानीय निवासी गीता देवी और कार्यकर्ता प्रभु मुंडा ने भी सांसद के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इन परियोजनाओं से क्या होगा फायदा?

यदि परियोजनाएं तय योजना के अनुसार पूरी होती हैं, तो क्षेत्र के लोगों को कई सुविधाएं मिल सकती हैं—

  • कुल्ही LVUP (दुलमी): किसानों, स्कूली बच्चों और आम लोगों के लिये सुरक्षित आवागमन।
  • कोइया तालाब गार्डवाल एवं गहरीकरण: बरसात में कटाव और जलभराव की समस्या में राहत।
  • सोंटई फ्लाईओवर (गोला): जाम की समस्या कम होने और यातायात सुगम होने की उम्मीद।
  • बरियातू फुट ओवरब्रिज: महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को राष्ट्रीय राजमार्ग सुरक्षित पार करने की सुविधा।

इसे भी पढ़ें : राजधानी में धारा 163 लागू, बिना अनुमति जुलूस-प्रदर्शन पर रोक…

इसे भी पढ़ें : 35 साल पुराने मंदिर के जीर्णोद्धार की मुहिम शुरू…

इसे भी पढ़ें : ‘भोलानाथ सिंह को हटाओ’ के नारों से गरजा हॉकी स्टेडियम…

इसे भी पढ़ें : 11 केवी लाइन पर झुलसे दो श्रमिक, दो अधिकारी सस्पेंड…

इसे भी पढ़ें : ट्रेनी IPS पर साथी महिला अधिकारी ने लगाये गंभीर इल्जाम…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सात फेरे के बाद दुल्हन फरार…

Bihar : गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांधी...

CJP की जेपी नड्डा से मुलाकात का दावा, रखी ये तीन मांगे…

Kohramlive : 'चलो संसद' मार्च को लेकर दिल्ली में...

इतिहास की सबसे बड़ी प्राइज मनी! विजेता को मिले ₹481 करोड़…

Kohramlive : फीफा विश्व कप 2026 जीतने के साथ...

11 हजार वोल्ट के हाई-टेंशन तार की चपेट आये स्कूली बच्चे, मची चीख-पुकार…

Khunti : खूंटी के तोरपा थाना क्षेत्र में सोमवार...