spot_img

सात फेरे के बाद दुल्हन फरार…

Date:

spot_img
spot_img

Bihar : गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांधी मोहल्ले में शादी की खुशियां दुखदायी हो गई। सात फेरे लेने और मांग भरवाने के कुछ घंटे बाद ही दुल्हन फरार हो गई। गाजियाबाद से शादी करने पहुंचे दूल्हा पक्ष का इल्जाम है कि दुल्हन जेवरात, कपड़े और अन्य सामान लेकर चली गई। मामले की शिकायत मुफस्सिल थाने में दर्ज कराई गई है और पुलिस जांच कर रही है। दूल्हा पक्ष ने पुलिस को बताया कि शादी तय होने के बाद दुल्हन के साथ मिलकर जमकर खरीदारी की गई थी। परिवार ने दुल्हन के लिये सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, चांदी की पायल-बिछिया, महंगे कपड़े और अन्य सामान खरीदे थे। गांधी नगर मोहल्ले में विधि-विधान के साथ शादी की रस्में पूरी हुईं। परिवार को उम्मीद थी कि अब नई जिंदगी की शुरुआत होगी, लेकिन विदाई के समय पूरा मामला बदल गया।

विदाई के वक्त खुला मामला

दूल्हा रविंद्र कुमार और उनके परिजनों के मुताबिक, शादी के बाद जब विदाई की तैयारी शुरू हुई तो दुल्हन वहां मौजूद नहीं थी। खोजबीन के दौरान परिजनों को पता चला कि दुल्हन जेवर और अन्य सामान लेकर चली गई है। इस घटना से शादी की खुशियां अचानक परेशानी में बदल गईं और दूल्हा पक्ष को खाली हाथ लौटना पड़ा। दूल्हा पक्ष का कहना है कि शादी तय कराने में गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी निवासी शकील नामक बिचौलिये की भूमिका थी। आरोप है कि शादी के बाद बिचौलिया भी मौके से गायब हो गया। परिजनों को आशंका है कि यह किसी सुनियोजित ठगी का हिस्सा हो सकता है। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी।

कर्ज लेकर की थी शादी, परिवार परेशान

दूल्हे के भाई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है और शादी के लिये कर्ज लिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी में आभूषण, कपड़े और अन्य सामान पर लाखों रुपये खर्च किये गये, लेकिन शादी के बाद ठगी का एहसास हुआ। धर्मेंद्र कुमार के अनुसार, परिवार अब पुलिस से मदद की उम्मीद कर रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

इसे भी पढ़ें : एक ही परिवार के सात लोगों की मौ’त, कई इलाकों में मची चीख-पुकार…

इसे भी पढ़ें : चाणक्य नीति: इन 3 तरह के लोगों को मुफ्त में सलाह देने से बचें, वर्ना…

इसे भी पढ़ें : चाणक्य नीति: हर चेहरा दोस्त नहीं होता, ऐसे पहचानें असली और नकली चेहरा…

इसे भी पढ़ें : CJP की जेपी नड्डा से मुलाकात का दावा, रखी ये तीन मांगे…

इसे भी पढ़ें : इतिहास की सबसे बड़ी प्राइज मनी! विजेता को मिले ₹481 करोड़…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट…

New Delhi : मानसून की चाल इस वक्त देश...

सुरंग में जहरीली गैस और 27 मजदूरों के फंसे होने की आशंका…

Kohramlive : पहाड़ों की गोद में विकास की रफ्तार के...

सोशल मीडिया पर गाली-गलौज, अब ‘गुंडा एक्ट’ के दायरे में…

Patna : बदलते दौर के अपराधों से निपटने के...

ओडिशा के चोर-उच्चके कोडरमा में एक्टिव…

Koderma : एक जेवर व्यवसायी की मोटरसाइकिल की डिक्की...

झारखंड में 41 पुलिस इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर… देखें लिस्ट

 Ranchi : झारखंड में 41 पुलिस इंस्पेक्टर इधर से...