spot_img

राजधानी में धारा 163 लागू, बिना अनुमति जुलूस-प्रदर्शन पर रोक…

Date:

spot_img
spot_img

New Delhi : संसद के मानसून सत्र से पहले प्रस्तावित ‘संसद चलो’ मार्च को लेकर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नई दिल्ली में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है। पुलिस के अनुसार, जंतर-मंतर के निर्धारित प्रदर्शन स्थल को छोड़कर पूरे नई दिल्ली में बिना पूर्व अनुमति किसी भी प्रकार के विरोध मार्च, जुलूस, धरना-प्रदर्शन या पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा।

VVIP मूवमेंट को देखते हुये बढ़ाई गई सुरक्षा

दिल्ली पुलिस का कहना है कि 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद सत्र, VVIP आवागमन और महत्वपूर्ण सरकारी भवनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये यह कदम उठाया गया है। राजधानी के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 समेत अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जायेगी। दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से कानून का पालन करने, बिना अनुमति किसी भी जुलूस या प्रदर्शन में शामिल नहीं होने और सार्वजनिक शांति एवं सुरक्षा बनाये रखने में सहयोग करने की अपील की है।

 

इसे भी पढ़ें : 35 साल पुराने मंदिर के जीर्णोद्धार की मुहिम शुरू…

इसे भी पढ़ें : ‘भोलानाथ सिंह को हटाओ’ के नारों से गरजा हॉकी स्टेडियम…

इसे भी पढ़ें : 11 केवी लाइन पर झुलसे दो श्रमिक, दो अधिकारी सस्पेंड…

इसे भी पढ़ें : ट्रेनी IPS पर साथी महिला अधिकारी ने लगाये गंभीर इल्जाम…

इसे भी पढ़ें : सलमान खान के बदले लुक ने बढ़ा दी फैंस की धड़कनें… वीडियो वायरल

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सात फेरे के बाद दुल्हन फरार…

Bihar : गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांधी...

CJP की जेपी नड्डा से मुलाकात का दावा, रखी ये तीन मांगे…

Kohramlive : 'चलो संसद' मार्च को लेकर दिल्ली में...

इतिहास की सबसे बड़ी प्राइज मनी! विजेता को मिले ₹481 करोड़…

Kohramlive : फीफा विश्व कप 2026 जीतने के साथ...

11 हजार वोल्ट के हाई-टेंशन तार की चपेट आये स्कूली बच्चे, मची चीख-पुकार…

Khunti : खूंटी के तोरपा थाना क्षेत्र में सोमवार...